{"_id":"6724c1e128ea0599bc00b9c2","slug":"bijnor-bike-hit-by-bullock-cart-husband-died-painfully-in-front-of-wife-2024-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: बैलगाड़ी की चपेट में आई बाइक, पत्नी के सामने ही पति की दर्दनाक मौत, मंजर देखकर दहल गई रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: बैलगाड़ी की चपेट में आई बाइक, पत्नी के सामने ही पति की दर्दनाक मौत, मंजर देखकर दहल गई रूह
Fri, 01 Nov 2024 05:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 01 Nov 2024 05:27 PM IST
सार
दंपती दिवाली मनाने के लिए घर लौट रहा था। तभी यह हादसा हो गया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सोमपाल का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीपावली पर घर लौट रहे बाइक सवार सोमपाल सिंह (40) की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
शेरकोट के गांव तिपरजोत निवासी सोमपाल पुत्र कुंवर सिंह रोशनाबाद हरिद्वार में एक फैक्टरी में काम करता था। पत्नी उषा देवी ने बताया कि दीपावली मनाने के लिए वे दोनों बुधवार को बाइक से घर आ रहे थे। गांव के नजदीक हादकपुर-उमरपुर मार्ग पर उनकी बाइक एक बैलगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल दंपती को उपचार के लिए धामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमपाल की मौत हो गई। जबकि उषा को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बृहस्पतिवार को सोमपाल का शव कगांव पहुंचा तो परिजनों के साथ पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है।