{"_id":"64b82291bea1e0c5970babf6","slug":"bijnor-bijnor-officers-engaged-in-preparations-for-cm-yogi-visit-potholes-are-being-filled-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: सीएम योगी के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटे अफसर, रंगे जा रहे पुल, भरे जा रहे सड़कों के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: सीएम योगी के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटे अफसर, रंगे जा रहे पुल, भरे जा रहे सड़कों के गड्ढे
Thu, 20 Jul 2023 12:22 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:22 AM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ जल्द ही बिजनौर दौरे पर आ सकते हैं। सीएम के दौरे को लेकर अफसरों का अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। विदुरकुटी पर भी सूरत बदलने के लिए सुंदरीकरण के काम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सीएम योगी आदित्यनाथ का में विदुरकुटी पर दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। विदुर कुटी के आसपास बुधवार को बड़े स्तर पर काम होता नजर आया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री 22 जुलाई को बिजनौर में रहेंगे। हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है।
सीएम योगी मुजफ्फरनगर जाते हुए पहले बिजनौर के विदुरकुटी आएंगे। इस दौरे को लेकर बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर विदुरकुटी गेट के सामने हेलीपैड बनाया जा रहा है। हेलीपैड बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अफसर मौके पर मौजूद रहे। वहीं विदुरकुटी तक जाने वाली सड़क के गड़्ढे भरवा दिए गए हैं। साथ ही विदुरकुटी के पास इंटर लॉकिंग की भी जा रही है।
बता दें कि सीएम योगी को अपने दौरे के दौरान मध्य गंगा नहर फेज टू के किनारे पौधारोपण करना है। इसके लिए मध्य गंगा नहर किनारे खाली पड़ी जमीन को समतल कराया जा रहा है। सिंचाई विभाग की ओर से एक लाख पौध लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसका श्रीगणेश सीएम योगी करेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। फिलहाल सभी विभागों के अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आसपास के गांव में भी साफ-सफाई कराई जा रही है।