फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Beauty parlor operator fed up with molestation, consumed poison, condition critical in hospital

Bijnor: ब्यूटी पार्लर संचालिका ने छेड़छाड़ से तंग आकर जहर खाया, अस्पताल में हालत गंभीर; आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 May 2026 09:05 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 20 May 2026 09:05 PM IST
सार

Accused arrested: कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली युवती के साथ गांव का ही युवक लगातार छेड़छाड़ कर रहा था। परेशान होकर युवती ने जहर खा लिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Bijnor: Beauty parlor operator fed up with molestation, consumed poison, condition critical in hospital
जहर। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक युवती ने गांव के ही युवक द्वारा लगातार की जा रही छेड़छाड़ और उत्पीड़न से तंग आकर ज़हरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, युवती अपने गांव में ही एक ब्यूटी पार्लर का संचालन करती है। आरोप है कि गांव का ही रहने वाला बिट्टू नामक युवक काफी समय से युवती को परेशान कर रहा था और उससे छेड़छाड़ कर रहा था। घटना 18 मई की बताई जा रही है, जब आरोपी बिट्टू ब्यूटी पार्लर पर पहुंचा और युवती के साथ बदसलूकी करने लगा। युवक ने युवती को अपनी गाड़ी में बैठने के लिए भी कहा, जिसका युवती ने विरोध किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि जब उसकी बेटी ने गाड़ी में बैठने से मना किया तो आरोपी युवक बिट्टू ने उसके साथ मारपीट की और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। लगातार छेड़छाड़ और उत्पीड़न से परेशान होकर युवती ने हताशा में ज़हरीला पदार्थ खा लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन युवती को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन

सीओ नगीना राजेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में युवती की मां की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पीड़ित को न्याय दिलाने का प्रयास कर रही है। 

ये भी देखें...
Bijnor: प्रेमिका से झगड़ा होने पर बिजली के टावर पर चढ़ा युवक, बोला- मेरा निकाह कराओ, नहीं तो कूद जाऊंगा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed