फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: ASPA leader gets cases registered against party workers to blackmail them; FIR lodged

बिजनौर: आसपा की नेता ने कार्यकर्ता पर दर्ज कराए दुष्कर्म के मुकदमे, ब्लैकमेल करने का आरोप; नौ पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 13 Sep 2026 05:41 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 13 Sep 2026 05:41 PM IST
सार

रविता गौतम आजाद समाज पार्टी की महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष हैं। नहटौर विधानसभा से चुनाव लड़ने के प्रयास में लगी हैं। आसपा कार्यकर्ता ने साजिश कर झूठे मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Bijnor: ASPA leader gets cases registered against party workers to blackmail them; FIR lodged
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

आजाद समाज पार्टी की महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ने ब्लैकमेल करने के लिए दुष्कर्म के झूठे मुकदमे अपने ही समर्थक पर दर्ज कराए। दस लाख की डिमांड की गई, रकम नहीं मिलने पर एक नहीं, तीन बार केस दर्ज कराया। अब पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आसपा की नेता समेत नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में एक मीडियाकर्मी भी शामिल है।
विज्ञापन

बेगराजपुर निवासी संजीव कुमार ने थाना नहटौर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा कि साल 2021 में रविता गौतम ने जिला पंचायत के सदस्य पद का चुनाव लड़ा था। वह आसपा का कार्यकर्ता है। चुनाव के दौरान उसकी रविता गौतम से जान पहचान हुई। बाद में कहासुनी के बाद रविता ने उसके खिलाफ हल्दौर थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है कि इसके बाद परिवार से 10 लाख रुपये की मांग की गई और रकम नहीं देने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बाद में मंडावली और मंडावर थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज कराए गए। पुलिस जांच के बाद दोनों मामलों में अंतिम रिपोर्ट न्यायालय भेजी गई थी। इसके बाद एक अन्य महिला को पीड़िता दर्शाकर उसके और अन्य लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायालय में वाद दायर कराया।
विज्ञापन

सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर महिला नेता समेत नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। दुष्कर्म के झूठे मुकदमे दर्ज कराने वाले इस गिरोह का पूरा नेटवर्क ही ध्वस्त कर दिया जाएगा। महिला नेता के उस गिरोह से भी ताल्लुक हैं, जोकि दुष्कर्म के झूठे मुकदमे दर्ज कराकर वसूली करता है। इस गिरोह के खिलाफ अलग अलग थानों में छह प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं।
 

इनके खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
रविता गौतम निवासी ग्राम खेड़की टप्पा, जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा निवासी मोहल्ला जन्नत कॉलोनी बिजनौर, दिलशाद निवासी मोहल्ला सादात कस्बा झालू, गुड्डी निवासी लड़ापुरा, अन्नु निवासी मोहल्ला रेती किरतपुर, कीर्ति निवासी ग्राम कामराजपुर, नौशाद निवासी बक्शीवाला सोनिया शर्मा निवासी मोहल्ला काजीपाड़ा बिजनौर और धर्मेंद्र निवासी ग्राम कामराजपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनके अलावा अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टिकट की दावेदारी के बीच प्राथमिकी से बढ़ी सियासी चर्चा
रविता गौतम आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष हैं। वह नहटौर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट की दावेदारी भी पेश कर रही हैं और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय नजर आती रही हैं। साथ ही जगह जगह संभावित प्रत्याशी के फ्लेक्स भी लगवाए हैं। इन सब के बीच रविता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने से मामला क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा में आ गया है। हालांकि, प्राथमिकी में लगाए गए आरोप अभी पुलिस जांच के अधीन हैं और उनकी पुष्टि होना बाकी है। ऐसे में मामले की जांच और उसके निष्कर्ष पर भी राजनीतिक नजरें टिकी हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed