फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: accused of molestation was garlanded with shoes and beaten in public, case registered against four

Bijnor: छेड़छाड़ के आरोप में युवक को जूतों की माला पहनाकर सरेआम पीटा, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 06 Sep 2023 05:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Sep 2023 05:28 PM IST
सार

छेड़छाड़ करने वाले युवक को गले में जूतों की माला पहनाकर मारपीट करा उल्टा युवती पक्ष को भारी पड़ गया। पुलिस ने युवती के पिता समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

विज्ञापन
Bijnor:  accused of molestation was garlanded with shoes and beaten in public, case registered against four
बिजनौर में युवक को जूतों की माला पहनाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को गले में जूतों की माला पहनाकर मारपीट की गई। वहीं ऐसा करना युवती पक्ष पर ही भारी पड़ गया। मामले में युवती पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगीना थानाक्षेत्र में युवती की फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने वाले युवक को सरेआम पीटना युवती पक्ष को भारी पड़ गया। युवती पक्ष के लोगों ने युवक के गले में जूतों की माला पहनाकर बेइज्जत किया और उसकी सरेआम पिटाई भी की गई।वहीं इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: संभलकर निकलें: आज शाम से दस सितंबर तक दिल्ली नहीं जा सकेंगे वाहन, जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते हुआ डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने युवती पक्ष के चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

यह है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के मंडावर निवासी एक युवक पर एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने और उसके फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। मामले से आक्रोशित युवती के परिजनों ने युवक को नगीना बुलाकर सारे बाजार न केवल उसकी पिटाई की थी, बल्कि उसके गले में जूतों की माला भी पहना दी थी। इस मामले में पुलिस ने उस वक्त आरोपी युवक को कोई तहरीर न मिलने पर पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। 

सरे बाजार युवक को पीटे जाने तथा गले में जूतों की माला पहनाकर  बेइज्जत करने के मामला का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवक की तहरीर पर युवती के पिता समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed