फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: A young man was bitten by a snake, wandered around for 150 kms, died.

Bijnor: युवक को सांप ने डसा, 150 किमी तक झाड़ फूंक के चक्कर में घूमते रहे, नहीं लगवाया एंटी वैनम, दम तोड़ा

Tue, 13 Aug 2024 12:23 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 13 Aug 2024 12:23 AM IST
सार

सांप के डसने पर परिजन मरीज को 150 किमी तक लेकर घूमते रहे, लेकिन दो किमी दूर सीएचसी पर एंटी वैनम नहीं लगवाया। आखिरकार युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bijnor: A young man was bitten by a snake, wandered around for 150 kms, died.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik

विस्तार

सांप के डसने के बाद झाड़ फूंक के चक्कर में परिजन 150 दूर ले गए। लेकिन दो किमी दूरी पर स्थित सीएचसी पर लेकर नहीं गए। समय पर एंटी स्नेक वैनम न लगने पर जाकिर की जान चली गई। 
विज्ञापन


सर्पदंश के बाद समय से एंटी स्नेक वैनम न मिलने और झाड़फूंक में समय खराब करने से लोगों की जान लगातार जा रही है। स्योहारा के ग्राम चकमहदूर सानीम में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां सांप के काटने के बाद जाकिर (40) को परिजन 150 किमी दूर तक झाड़फूंक कराते रहे, और दवा देने वालों के पास लेकर घूमते रहे। उसकी जान चली गई। वहीं दो किलोमीटर दूरी पर सीएचसी पर एंटी स्नैक वेनम भी, वहां उसे लेकर नहीं गए।
विज्ञापन


 

स्योहारा के ग्राम चकमहदूर सानीम में रविवार तड़के 2:30 बजे ज़ाकिर (40) पुत्र स्वर्गीय नज़ाकत अली को सोते समय सांप ने डस लिया। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े आए और जाकिर को करीब तीन किमी दूर मलकपुर ले गए। वहां झाड़ फूंक करने वाला नहीं मिला तो 22 किमी दूर हसुपुरा ले गए। वहां भी बात नहीं बनी तो 45 किमी दूर नौगांवा ले गए। इस दौरान जाकिर की हालत लगातार बिगड़ती रही। घंटों तक परिजन इसी चक्कर में लगे रहे। आने जाने में करीब 150 किमी सफर कर लिया। मगर घर से दो किमी दूर सीएचसी पर एंटी वैनम नहीं लगवाया। 
अंतत: जाकिर की मौत हो गई। सोमवार तड़के परिजन उसे लेकर स्योहारा लौट आए। सोमवार को दोपहर के समय उसे सुपुर्दे खाक कर दिया गया। 
चिकित्सकों ने बताया कि यदि मरीज को एंटी वैनम दे दिया जाता, तो उसकी जान बच सकती थी। जाकिर स्योहारा गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण का काम करता था और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मौत के बाद परिजनों में गम का माहौल है। 
 

सभी सीएचसी पर एंटी स्नेक वैनम उपलब्ध, झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़ें
सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल का कहना है कि जिलेभर की सभी सीएचसी पर एंटी स्नैक वेनम उपलब्ध है। यदि कहीं सर्पदंश की घटना होती है, तो मरीज को जितना जल्दी हो सके, अस्पताल ले जाएं। वहां एंटी वैनम लगवाएं। इससे मरीज की जान बच सकती है। लोग झाड़फूंक के चक्कर में न फंसें। इससे जान जाने का खतरा है। 
सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल का कहना है कि जिलेभर की सभी सीएचसी पर एंटी स्नैक वेनम उपलब्ध है। यदि कहीं सर्पदंश की घटना होती है, तो मरीज को जितना जल्दी हो सके, अस्पताल ले जाएं। वहां एंटी वैनम लगवाएं। इससे मरीज की जान बच सकती है। लोग झाड़फूंक के चक्कर में न फंसें। इससे जान जाने का खतरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed