फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: A welder was called from home and shot dead, the incident took place during a transaction

Bijnor: सात लाख रुपये के लिए वेल्डर की गोली मारकर हत्या, घर से वेल्डिंग कराने के बहाने ले गए हत्यारे

Tue, 06 Jan 2026 10:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 06 Jan 2026 10:23 PM IST
सार

गांव खारी में इस्लामुद्दीन को वेल्डिंग कराने के बहाने गांव का ही मुस्तफा अपने साथ ले गया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Bijnor: A welder was called from home and shot dead, the incident took place during a transaction
इस्लामुद्दीन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव खारी में दोस्तों ने ही सात लाख के लेनदेन के विवाद में इस्लामुद्दीन (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को जंगल की एक चकरोड पर रख दिया। हत्या को आत्महत्या जाहिर करने के इरादे से शव के पास ही बंदूक भी रख दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन

 

हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खारी निवासी निजामुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें कहा कि उसका भाई इस्लामुद्दीन वेल्डिंग करने का काम करता था। गांव का ही मुस्तफा सोमवार शाम सात बजे इस्लामुद्दीन को वेल्डिंग का काम कराने के बहाने घर से बुलाकर ले गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने इस्लामुद्दीन की तलाश की। रात में करीब एक बजे इस्लामुद्दीन के दोस्त इकरार ने सूचना दी कि खारी निवासी अतीक ने इस्लामुद्दीन की गोली मारकर हत्या किए जाने के बारे में बताया है। इस जानकारी के आधार पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो गौसपुर गांव के जंगल की एक चकरोड में इस्लामुद्दीन का शव पड़ा मिला। शव के पास ही एक देशी बंदूक भी रखी मिली। 
 
विज्ञापन

उधर एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, सीओ सिटी संग्राम सिंह और हल्दौर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मुस्तफा, इसरार उर्फ मोटा और अतीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 

14 दिन बाद होनी है मृतक के छोटे भाई की शादी
मृतक इस्लामुद्दीन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। जोकि तीन बेटियों, दो बेटों और पत्नी के साथ पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गया है। परिवार वालों ने बताया कि इस्लामुद्दीन की पत्नी ने दो महीने पहले एक बेटी को जन्म दिया था। हालांकि उक्त नवजात बेटी को इस्लामुद्दीन ने एक रिश्तेदार को गोद दे दिया था। मृतक का छोटा भाई जमालुद्दीन नौ साल बाद सऊदी अरब से गांव लौटा था, जिसकी शादी 20 जनवरी को होनी थी। अब इस्लामुद्दीन की हत्या होने के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
 

तीन घंटे तक बचने की जद्दोजहद में लगे रहे आरोपी
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि रात में करीब दस बजे आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद रात में एक बजे मृतक के परिवार वालों को शव पड़ा होने की सूचना दी। इसके साथ ही घटनास्थल पर शव के पास जो बंदूक मिली है, उससे गोली चलने की बात सामने नहीं आई है। किसी दूसरे तमंचे से गोली मारी गई है।
सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि तीन घंटे तक आरोपी इस घटना को छुपाने की जद्दोजहद में लगे रहे। सामने आया कि आरोपियों ने कार में गोली मार दी थी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के मकसद से शव को चकरोड पर डाल दिया गया। आरोपी अतीक और इसगार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed