{"_id":"6721b45a352fd4bca90f2786","slug":"bijnor-a-seven-feet-long-crocodile-suddenly-reached-the-farm-some-farmers-climbed-trees-some-saved-their-li-2024-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: अचानक खेत में पहुंचा सात फीट का मगरमच्छ, कुछ किसान भागे और कुछ पेड़ पर चढ़े, देखें तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: अचानक खेत में पहुंचा सात फीट का मगरमच्छ, कुछ किसान भागे और कुछ पेड़ पर चढ़े, देखें तस्वीर
Wed, 30 Oct 2024 09:51 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 30 Oct 2024 09:51 AM IST
सार
एक किमी का रास्ता तय कर मगरमच्छ खेत में पहुंचा। वन विभाग की टीम ने आकर किसनों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा और नदी में छोड़ा।
विज्ञापन
ऐसे पकड़ा गया मगरमच्छ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तालाब से निकलकर मगरमच्छ आबादी से एक किमी दूर किसान के खेत में पहुंच गया। मगरमच्छ को देखकर खेत पर धान की रखवाली कर रहे किसानों के होश उड़ गए। सामाजिक वानिकी विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ा।
विज्ञापन
नांगलसोती के गांव हरचंदपुर में मंगलवार की देर रात्रि सुंदर सिंह व अन्य किसान अपने खेत पर धान की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान खेत में करीब सात फीट लंबा मगरमच्छ पहुंच गया। मगरमच्छ देखकर किसानों के होश उड़ गए। उनमें भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं मगरमच्छ किसानों की ओर लपका। किसानों ने पेड़ पर चढ़कर और भागकर जान बचाई। सूचना पर सामाजिक वानिकी विभाग के दरोगा विकास कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने घंटों मशक्कत के बाद किसानों की मदद से मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। टीम ने मगरमच्छ को गंगा नदी में छोड़ दिया। आए दिन आबादी व खेतों में मगरमच्छ के आने से ग्रामीणों में दहशत है।