फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: A fifth class student was playing in the school ground, got bitten by a snake, know what happened next

Bijnor: स्कूल के मैदान में खेल रही थी पांचवीं की छात्रा, सांप ने डस लिया, जानें फिर क्या हुआ

Tue, 24 Sep 2024 08:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 24 Sep 2024 08:21 PM IST
सार

बच्ची के परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रशासन उनके आने का इंतजार करता रहा। बच्ची को प्राथमिक उपचार तक नहीं दिलाया गया।

विज्ञापन
Bijnor: A fifth class student was playing in the school ground, got bitten by a snake, know what happened next
snake - फोटो : istock

विस्तार

पैजनिया क्षेत्र के गांव शरीफपुर में स्कूल प्रशासन की लापरवाही एक मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ गई। स्कूल में खड़ी झाड़ियों में छिपे जहरीले सांप ने मासूम को डस लिया। सूचना पर स्कूल पहुंचे परिजन तत्काल बालिका को उपचार के लिए बिजनौर ले गए।
विज्ञापन

 

शरीफपुर स्थित जूनियर हाई स्कूल में गांव निवासी मदनपाल की आठ वर्षीय पुत्री आयुषि कक्षा पांच में पढ़ती है। मंगलवार सुबह आयुषि अपने स्कूल के मैदान में खेल रही थी। अचानक स्कूल में खड़ी झाड़ियों से निकले एक सांप ने आयुषी को डस लिया। स्कूल प्रशासन ने बालिका के परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजन तत्काल बालिका को स्कूल से ही बिजनौर के निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां बालिका जिंदगी मौत के बीच झूल रही है।

परिजनों ने बताया कि उनके पहुंचने तक स्कूल के शिक्षकों द्वारा बालिका को कोई प्राथमिक उपचार नहीं दिया गया और वह तड़पती रही। स्कूल प्रशासन की इस लापरवाही के चलते ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed