{"_id":"641d490b364ea731e70acde3","slug":"bijnor-a-farmer-died-after-being-buried-under-the-debris-after-the-roof-of-house-collapsed-in-a-village-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मकान की छत गिरने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मकान की छत गिरने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल
Fri, 24 Mar 2023 12:24 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:24 PM IST
सार
Bijnor News : कच्चे मकान की छत गिरने से एक किसान की मौत हो गई। वहीं, परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
किसान की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद के मंडावली में कच्चे मकान की छत गिरने से एक किसान की मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किसान के शव को मलबे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
मंडावली के गांव गुढ़ा में बृहस्पतिवार की रात किसान मेघा (60) अपने कच्चे मकान में सो रहा था। परिवार के अन्य सदस्य घर के भीतर सो रहे थे। रात करीब 11 बजे अचानक कच्चे मकान की छत गिर गई। छत के मलबे में दबकर किसान मेघा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से जैसे-तैसे मलबे से किसान के शव को बाहर निकाला। सूचना पर थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह, हल्का लेखपाल चंद्र प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ये कैसी मां: प्रेमी संग मिलकर अपने दो बच्चे मार डाले,हत्या से पहले मासूमों के हाथ-पैर बांध डाला था बेड के अंदर
बताया गया कि तीन दिन पूर्व बारिश होने से मकान की दीवारों में पानी आ गया था। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: चिल्लाते रहे मासूम, नहीं पसीजा मां का कलेजा, पूर्व पार्षद सऊद ने उगला ऐसा सच, सन्न रह गए अफसर