फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: A 26-year-old man took his own life by hanging himself in the Mohalla Patwariyan neighborhood

बिजनौर: मोहल्ला पटवारियान में 26 साल के युवक ने फंदा लगाकर जान दी, घर में मची चीख-पुकार, ये रही चर्चा

Mon, 12 Oct 2026 07:02 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 12 Oct 2026 07:02 PM IST
सार

उवैस दो भाइयों में बड़ा था। देर रात उसने फंदा लगा लिया। सुबह छोटे भाई ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत पर परिजनों रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Bijnor: A 26-year-old man took his own life by hanging himself in the Mohalla Patwariyan neighborhood
उवैस की फाइल फोटो। मौके पर जमा भीड़ और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्योहारा कस्बे के जुमेरात बाजार स्थित मोहल्ला पटवारियान में रविवार रात एक युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर क्षेत्र में कथित प्रेम प्रसंग की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


मोहल्ला पटवालियान निवासी उवैस (26) पुत्र इरशाद अहमद ने रविवार रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। सोमवार सुबह 7:30 बजे उसके भाई आकिब ने पुलिस को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

बताया गया कि उवैस दो भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं मोहल्ले में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की चर्चा होती रहीं, मगर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed