फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: 30-Year-Old Man Found Dead in Dhampur Sugar Mill Guest House

Bijnor: धामपुर चीनी मिल के गेस्ट हाउस में युवक का शव मिलने से सनसनी, जयपुर का रहने वाला था उत्कर्ष

Wed, 21 Jan 2026 05:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 21 Jan 2026 05:04 PM IST
सार

बिजनौर के धामपुर चीनी मिल स्थित गेस्ट हाउस के कमरे में 30 वर्षीय उत्कर्ष सिसोदिया का शव मिला। फॉरेंसिक टीम ने जांच की, पोस्टमार्टम जिला जज और परिजनों के आने के बाद किया जाएगा।

विज्ञापन
Bijnor: 30-Year-Old Man Found Dead in Dhampur Sugar Mill Guest House
बिजनौर न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के धामपुर चीनी मिल के गेस्ट हाउस की पहली मंजिल पर स्थित कमरा नंबर-7 में 30 वर्षीय उत्कर्ष सिसोदिया पुत्र टिकेंद्र सिंह सिसोदिया का शव मिला है। मृतक जयपुर (राजस्थान) के वैशाली नगर क्षेत्र का निवासी था।

विज्ञापन


12 जनवरी से ठहरे हुए थे गेस्ट हाउस में
बताया गया कि उत्कर्ष सिसोदिया 12 जनवरी 2026 से धामपुर चीनी मिल के गेस्ट हाउस में अकेले रह रहे थे। उनके लिए यह कमरा बागपत में तैनात अतिरिक्त जिला जज से संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारियों के कहने पर बुक कराया गया था। मृतक जिला जज के होने वाले दामाद बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने संजय त्यागी के परिवार को दी सांत्वना, हादसे में हुई थी बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

नाश्ता पूछने पर हुआ खुलासा
21 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे गेस्ट हाउस कर्मचारियों ने नाश्ता पूछने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजा खोलकर देखा गया, जहां उत्कर्ष सिसोदिया का शव बेड पर पड़ा मिला।

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
सूचना मिलने पर पुलिस और फील्ड यूनिट के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर सैंपल लिए हैं।
 
कुरुक्षेत्र अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। उन्होंने बताया कि जिला जज और परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed