{"_id":"65cba4be2e9538194c0a0e04","slug":"bijendra-was-murdered-in-a-dispute-over-gulli-sticks-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-119121-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुल्ली डंडे के विवाद में की थी बिजेंद्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुल्ली डंडे के विवाद में की थी बिजेंद्र की हत्या
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम पेद्दा के पास युवक की हत्या करने वाले पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
- पुलिस ने बिजेंद्र हत्याकांड का खुलासा कर दो आरोपी दबोचे
-एहतियात के गांव में पुलिस और पीएसी फोर्स को किया गया तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गांव पेदा में हुए बिजेंद्र हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया है। इनकी निशानदेही पर मोबाइल और कपड़े भी बरामद कर लिए गए। आरोपियों ने गुल्ली डंडा खेलते वक्त हुए विवाद की रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया। उधर, आरोपियों के दूसरे पक्ष का होने की वजह से गांव में पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है।
गांव पेदा का रहने वाला बिजेंद्र (21) पुत्र बुद्ध सिंह सोमवार को अपने साथी अंकित के संग हल्दौर क्षेत्र में एक शादी समारोह में गया था। देर शाम गांव के पास ही आम के एक बाग में उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला था। एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी और सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बाग में पहुंचकर मौका मुआयना किया था।
मृतक की जेब से एक पत्र भी बरामद हुआ, जिसके आधार पर पुलिस शुरुआत में इस हत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही थी। मगर, सोमवार की रात में कॉल डिटेल के आधार पर जांच मुड़ गई। पुलिस ने शहर कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी शाहिद पुत्र जफर और आकिब पुत्र नियाजुद्दीन निवासीगण गांव पेदा को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर मृतक का मोबाइल, कपड़े और चाकू बरामद कर लिया।
विज्ञापन
सीओ सिटी संग्राम सिंह के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले गुल्ली डंडा खेलते हुए दोनों आरोपियों का बिजेंद्र के साथ विवाद हो गया था। सोमवार की शाम इस विवाद को लेकर उनकी बिजेंद्र से बात हुई। बिजेंद्र ने खुद को बाग में होना बताया, इनकी फोन पर भी गाली गलौज हुई। इसके बाद आरोपी शाहिद और जफर बाग में पहुंच गए और बिजेंद्र की आरीनुमा चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद मृतक के गले में बेल्ट बांधकर शव को खींचकर दूसरी जगह फेंक आए।
साथी ने ई-रिक्शा में बैठाकर भेज दिया था गांव
बिजेंद्र नशे की हालत में था, जिसके चलते उसके साथी अंकित ने उसे ई-रिक्शा में बैठाकर गांव पेदा के लिए रवाना कियाथा। अंकित ने पेटीएम से 150 रुपया ई-रिक्शा चालक को भी दिए थे। बिजेंद्र ई-रिक्शा से गांव में तो आया, मगर घर पहुंचने के बजाए बाग में चला गया था। बाग में गांव के दो युवकों ने उसकी हत्या कर दी।
एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात
पेदा गांव संवेदनशील रहा है। दरअसल इस गांव में 16 सितंबर 2016 को दो वर्गों में हुई हिंसा में एक पक्ष के तीन लोगों की जान चली गई थी। उस वक्त मौजूदा सदर विधायक के पति ऐश्वर्य मौसम चौधरी सहित कई लोगों को जेल जाना पड़ा था। इस हिंसा की गूंज उस वक्त पेदा कांड के नाम से जानी गई। अब बिजेंद्र की हत्या के बाद पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात की गई है।
बिजेंद्र की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने गुल्ली डंडा खेलते वक्त हुए विवाद की रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिया। गांव में पूरी तरह से शांति है, एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। - संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी