{"_id":"585c1c064f1c1b3e4de39b53","slug":"bij-in-accidental-death-of-the-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में वृद्ध की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के गांव अहीरपुर में सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धामपुर के मोहल्ला गुजरातियान निवासी उपेंद्र तिवारी (60) नूरपुर में चेयरमैन इरशाद अली के पेट्रोल पंप पर मैनेजर थे। वह अकेले नूरपुर में ही भारत बैंक्वट हॉल में रहते थे। वह बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे अपने बेटे तनु व चीनू के साथ एक प्राइवेट बस से दिल्ली जा रहे थे। उनका बेटा तनु गले के कैंसर से पीड़ित है। उसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जब वह अपने बेटों के साथ गांव अहीरपुर के निकट पहुंचे, तो उन्हें याद आया कि उनके बेटे की इलाज की फाइल अपने कमरे पर ही भूल आए। उन्होंने अपने बेटों से कहा कि मैं दूसरी बस से फाइल लेकर आता हूं। तुम दोनों दिल्ली अस्पतालपहुंचो। वह गांव अहीरपुर के निकट बस से उतरकर पैदल नूरपुर जा रहे थे। इस बीच वह किसी वाहन की चपेट में आ गए। पुलिस के अनुसार उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार वालों ने दिल्ली जा रहे उनके बेटों को उनकी मौत की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, मंडावली में हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर लगने से हाईवे किनारे खड़े दो डबल खंभे टूटकर गिर गए। खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनें भी टूटकर गिर गईं। नतीजतन बिजली गुल हो गई। ट्रांसफार्मर से जुड़े दर्जनों घरों को बिजली न मिलने से उन्हें परेशानी से जूझना पड़ा। उधर, संयोग से अनियंत्रित कंटेनर की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया।