फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bicycle rider dies due to car collision

कार की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

Wed, 18 Sep 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bicycle rider dies due to car collision
जलालाबाद में मार्ग दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत पर पुलिस से उलझते ग्रामीण। - फोटो : NAZIBABAD
जलालाबाद (बिजनौर)। नजीबाबाद-किरतपुर मार्ग पर कार की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। विरोध में क्षेत्रवासियों ने हाइवे पर जाम लगाया। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव दाउदपुर नन्हेड़ा निवासी 40 वर्षीय खुर्शीद बुधवार को साइकिल से जलालाबाद आ रहा था। तेज रफ्तार आल्टो कार ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक जलालाबाद बाइपास से कोतवाली दिशा की ओर फरार हो गया। सूचना पर गांव दाउदपुर नन्हेड़ा के ग्रामीण, परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए और आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर मेरठ-पौड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही जलालाबाद चौकी प्रभारी श्रीपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल कोतवाली तथा आसपास के क्षेत्रों को सूचना दी। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रही आल्टो कार चालक को पकड़ लिया। इसकी सूचना पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे मो. जरीफ की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed