फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhupendra's daughter kept demanding justice during the jam

जाम के दौरान इंसाफ मांगती रही भूपेंद्र की बेटी

Tue, 01 Jun 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bhupendra's daughter kept demanding justice during the jam
जाम के दौरान इंसाफ मांगती रही भूपेंद्र की बेटी
विज्ञापन

नूरपुर। डीजे बजाने से मना करने पर जान गवांने वाले भूपेंद्र सिंह के तीन बच्चे हैं। उसकी मौत से वह अनाथ हो गए हैं। जाम के दौरान एंबुलेंस की छत पर खड़ी होकर पिता के लिए इंसाफ मांगती उसकी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर खूब बायरल हुई। रात तक लोग जाम लगाकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अडे़ रहे।

भूपेंद्र के पिता जोगेंद्र सिंह लाला गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान रह चुके हैं। पत्नी ने बताया कि भूपेंद्र जिस समय तेज आवाज में डीजे बजाने को मना करने जा रहे थे, तो उसने उन्हें रोका था, लेकिन वह यह कहते हुए कि लॉकडाउन में डीजे बजाना गलत है और इससे मोहल्ले वालों को परेशानी हो रही है। वहां चले गए। छोटी सी बात पर आरोपियों ने उन्हें इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। भूपेंद्र की मौत से उसके बच्चे अनाथ हो गए हैं। जाम के दौरान उसकी पुत्री जिस एंबुलेंस में पिता का शव रखा था, उसकी छत पर खड़ी होकर हाथों में पट्टिका लेकर पिता के लिए इंसाफ मांगती नजर आई। उसकी यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब बायरल हुई। जाम के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा और सीओ चांदपुर शुभ सूचित परिजनों को जाम खोलने के लिए मनाने का प्रयास करते रहे, लेकिन परिजन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। उधर, आरोपी पक्ष का कहना है कि भूपेंद्र को अपने आप गिरने से चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed