फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhoomi Poojan in Ayodhya, celebration in Bijnor

अयोध्या में भूमि पूजन पर राममय हुई विदुर की धरती

Wed, 05 Aug 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi Poojan in Ayodhya, celebration in Bijnor
बिजनौर में अयोध्या में भूमि पूजन पर रामलीला मैदान मंदिर में राम जी की आरती करते श्रृद्धालु। - फोटो : BIJNOR
अयोध्या में भूमि पूजन पर राममय हुई विदुर की धरती
विज्ञापन

बिजनौर। अयोध्या में भूमि पूजन के अवसर पर महात्मा विदुर की धरती का वातावरण भी राममय रहा। मंदिरों में सुंदर कांड के श्लोक और शंख की ध्वनि गूंजती रही। मंदिरों में भगवान राम की आरती की गई। कई स्थानों पर यज्ञ हुए, सभी ने इसमें आहुति दीं। घरों और दुकानों पर भगवा ध्वज सजाए गए। टीवी पर भी लोग श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हो रहे भूमि पूजन का प्रसारण देखते रहे।

भूूमि पूजन के कार्यक्रम में खुद को सम्मिलित करने के लिए मंगलवार को ही मंदिरों को सजाने का काम शुरू हो गया था। बुधवार को सभी मंदिर सुबह तक सजा दिए गए और भगवा ध्वज लगाए गए। सुबह से ही मंदिरों में भक्ति गीत बजते रहे। श्रीराम भक्तों ने अपने प्रतिष्ठानों व घरों पर भी भगवा ध्वज लगाए और झालर लगाईं। करीब दस बजे से कई मंदिरों में सुंदर कांड का पाठ शुरू किया गया। श्रीराम लीला मैदान में समिति की ओर से सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। गली मोहल्लों में भी मकानों पर भगवा ध्वज लगाने का दृश्य देखने को मिला। शाम होने पर मंदिरों पर रंग बिरंगी झालर जलाई गईं। पंचमुखी मंदिर, पंचायती मंदिर, चामुंडा मंदिर, गीता नगरी स्थित शिव मंदिर आदि को सुंदर तरीके से सजाया गया। शाम को भी मंदिरों में शंख और घंटे-घड़ियाल बजाकर भगवान राम की आरती की गई। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान मंदिरों के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहा। भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए हो रहे भूमि पूजन का हर कोई साक्षी बनना चाहता था। श्रद्धालुओं ने सोशल मीडिया पर श्रीराम से संबंधित नारे व पोस्टर पोस्ट किए। किसी उत्सव की तरह एक दूसरे को मेसेज कर भूमि पूजन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed