{"_id":"68d97e5f89ce2302590dbbe3","slug":"bhikkawala-water-tank-is-not-coming-women-protest-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-161387-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: भिक्कावाला में नहीं आ रहा टंकी का पानी, महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: भिक्कावाला में नहीं आ रहा टंकी का पानी, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Sun, 28 Sep 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
भिक्कावाला गांव में पानी न आने पर सिर पर बाल्टी रख रोष जताती महिलाएं। स्रोत संवाद।
कालागढ़। भिक्कावाला गांव में अधिकांश घरों में पिछले चार माह से पीने के लिए टंकी का पानी नहीं आ रहा है। रविवार को महिलाओं ने अपने सिरों पर खाली बाल्टियों को रख जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेताया कि जल्द समस्या का निदान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।
गांव के गार्गी, दीपा गौड, तारा जुयाल, विपिन नेगी, रवि भूषण, मंदीप रौतेला, गिरीश बुड़ाकोटि, राकेश काला, सकेन्द्र बिष्ट, अजय बिष्ट आदि का कहना है कि गांव के लगभग 35 घरों में चार महीने से पानी की समस्या है। बार बार निगम के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी निदान नहीं किया जा रहा है। महिलाओं को पीने ,घरेलू कार्य के लिए पानी भरने के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है। इस दौरान शिव सेना के जिला अध्यक्ष संजय राणा, सरदार कुलदीप सिंह, महेन्द्र सिंह सिरौही, मनवीर यादव आदि मौके पर पहुंचे और समस्या के समाधान के लिए डीएम को अवगत करा निदान कराने का भरोसा दिलाया। जल निगम के अवर अभियंता संदीप पटेल का कहना है कि कुछ ऊंचे स्थानों की पाइप लाइन में समस्या आ रही है। शीघ्र ही प्रभावित क्षेत्र की पाइप लाइन में वाल्व लगाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।