फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhikiyu's performance in protest against power cuts

बिजली कटौती के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन

Wed, 13 Feb 2019 12:15 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Wed, 13 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bhikiyu's performance in protest against power cuts
अफजलगढ़ में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
अफजलगढ़ में भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत कटौती और विद्युत उपसंस्थान के जेई के रवैये से नाराज होकर विरोध प्रदर्शन कर उच्च अधिकारियों से शीघ्र ही जेई को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

आरोप है कि घरेलू विद्युत लाइन पर उपभोक्ताओं से सांठगांठ कर कनेक्शन बांटें जा रहे हैं। कई कोल्हू संचालकों से घरेलू लाइन पर कनेक्शन देकर अवैध वसूली की जा रही है।  ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी के नेतृत्व में भिक्कावाला विद्युत उपसंस्थान पर एकत्र हुए। किसानों ने बिजली की अंधाधुंध कटौती व जेई के रवैये को लेकर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि विद्युत लाइन चलाने में मनमानी की जा रही है। भिक्कावाला फीडर से घरेलू व वाणिज्य विद्युत लाइन की सप्लाई है। परंतु जेई ने मनमानी कर ट्यूबवेल कोल्हू संचालकों को घरेलू लाइन पर भी कनेक्शन देकर अवैध वसूली कर रहा है। जेई के इस मनमाने रवैये से घरेलू लाइन पर लोड बढ़ गया है। आए दिन लाइन बंद हो जाती है। उपभोक्ताओं के बिजली के उपकरण नहीं जल पाते हैं।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि जब वाणिज्य लाइन अलग है तो जेई ने ट्यूबवेल व कोल्हू संचालकों को घरेलू लाइन से कनेक्शन क्यों बांटे। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि जेई का एक साल पहले ट्रांसफर हो चुका है। मगर अधिकारियों से सांठगांठ कर अभी तक स्वयं को रिलीव नहीं कराया। ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर किसानों से हजारों की रिश्वत मांगी जा रही है। किसानों ने चेताया यदि जल्द ही निगम ने जेई का स्थानांतरण नहीं किया तो उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। प्रदर्शनकारियों में बलजीत सिंह, मलकीत सिंह, विजेंद्र सिंह, राणा सिंह, भूपेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, मुख्यार सिंह, जगराज सिंह, दिलबाग सिंह, हरपाल सिंह, हरदेव सिंह, राजकुमार, गजराज सिंह, सरजा सिंह, कश्मीर चंद्र रहे। उधर, एसडीओ दयाशंकर यादव का कहना है कि यदि लिखित शिकायत मिलती है तो जांचकर कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं, स्थानांतरण के संबंध में कहा कि पूरे पश्चिमांचल में ही स्थानांतरण किये गये थे। उनके यहां जेई की कमी होने के कारण रिलीव नहीं किया जा सका। यह मामला उच्च अधिकारियों के भी संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed