{"_id":"65f49a7142dad445f0076d84","slug":"bharaira-incident-another-bike-rider-died-the-accused-also-died-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-120787-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरैरा कांड: एक और बाइक सवार की मौत, आरोपी ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरैरा कांड: एक और बाइक सवार की मौत, आरोपी ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन
- कार से बाइक में टक्कर मारने का मामला, दो आरोपी जा चुके हैं जेल
- इस मामले में अब तक हो चुकी हैं चार युवकों की मौत
- बाइक सवार तीसरे युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भरैरा प्रकरण में बाइक सवार तीसरे युवक ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात में घायल हुए हत्यारोपी कार सवार की भी मौत हो गई। इस मामले में अब तक बाइक सवार तीनों दोस्तों समेत चार की मौत हो चुकी है। उधर, बाइक सवार युवक की मौत पर गुस्साए लोगों ने पुलिस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कर दिया।
सात मार्च की शाम गांव भरैरा का रहने वाला इंटरमीडिएट का छात्र गुलशन अपने दो दोस्तों अनिकेत और मुकुल के संग बिजनौर शादी समारोह में शामिल होने आया था। मंडप में डांस को लेकर कुछ युवकों से तीनों दोस्तों का विवाद हुआ था। उस वक्त तो समझा बुझाकर शांत कर दिया गया था। इसके बाद गुलशन अपने दोनों दोस्तों के संग बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकला था।
पीछा करते हुए कार सवार युवकों ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इसमें गुलशन की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि शनिवार को मुकुल निवासी भरैरा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले में मृतक गुलशन के भाई की ओर से कार सवार रुपेश और संजीव के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कराया गया था। आरोप था कि कार से टक्कर मारने के बाद डंडो और सरियों से मारपीट की गई।
विज्ञापन
उधर, इस घटना में कार भी पलट गई थी, जिसमें कार सवार संजीव और रुपेश भी घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले अंकित उर्फ अन्नू पुत्र विशाल और संजीव को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। घायल रुपेश की अस्पताल में भर्ती होने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। मगर, अब रुपेश ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
गांव वालों ने किया धरना प्रदर्शन का प्रयास
बाइक सवार तीसरे युवक अनिकेत की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर गुस्साए परिजन और ग्रामीण पुलिस कार्यालय पहुंचे, जिन्होंने धरना प्रदर्शन किया। कहना था कि वारदात में अन्य लोग भी शामिल थे, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए। एएसपी सिअी संजीव वाजपेयी, सीओ सिटी संग्राम सिंह ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
कार से बाइक में टक्कर मारने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। केस में नामजद कराए गए एक घायल आरोपी रुपेश की भी इलाज के दौरान मुरादाबाद में मौत हो चुकी है। - संग्राम सिंह, सीओ सिटी