फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhandaras were held at more than 30 places including Ramlila Maidan.

Bijnor News: रामलीला मैदान सहित 30 से ज्यादा जगहों पर हुए भंडारे

Tue, 23 Jan 2024 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Bhandaras were held at more than 30 places including Ramlila Maidan.
शहर में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहा
विज्ञापन

बिजनौर। रामलीला मैदान सहित 30 से ज्यादा जगह पर भंडारे का आयोजन हुआ। रामलीला मैदान में आयोजित भंडारे में लोगों की लंबी लाइन लगी रही। भोजन कराकर लोगों ने पुण्य कमाया। सुबह 10 बजे से ही भंडारे शुरू हो गए थे। सुबह के समय लोगों को चाय, बिस्कुट, नमकीन से नाश्ता कराया गया। इसके बाद भंडारों में कढ़ी-चावल, हलवा, पूरी सहित अन्य पकवान रहे।

12 फीट ऊंची राममूर्ति का अनावरण और प्राण प्रतिष्ठा हुई
शहर की रामविहार कॉलोनी में 12 फीट ऊंची राममूर्ति का अनावरण और प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संयोजक अजय राणा रहे। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। रामभक्तों में भारी उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी, भाजपा नेता एश्वर्य मौसम चौधरी, एसपी नीरज कुमार जादौन रहे।
विज्ञापन

----
शहर में 100 से ज्यादा जगह हुआ रामलला प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण
जिलेभर में सोमवार को राम नाम धुन की गूंज रही। शहर में ही 100 से ज्यादा जगह रामलला प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण हुआ। नगरपालिका चौराहे पर बड़ी स्क्रीन पर सजीव प्रसारण देखा गया। शुभ मुहूर्त के समय लोगों के कदम थम गए। लोगों ने रूककर स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा को देखा और जय श्रीराम के नारे लगाए। रामलला की मूर्ति देख सभी रामभक्त खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोगों ने दीपावली की तरह दी खूब बधाई
सोमवार को सोशल मीडिया पर भी रामलला प्राण प्रतिष्ठा की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने सोमवार को राम उत्सव दीपावली की तरह धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स के जरिए रामलला प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी। बधाई और शुभकामनाओं का दौर देर शाम तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed