फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu will plant trees in 1123 non-political gram panchayats

Bijnor News: भाकियू अराजनीतिक 1123 ग्राम पंचायतों में करेंगी पौधरोपण

Wed, 22 Jul 2026 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will plant trees in 1123 non-political gram panchayats
बिजनौर में राणा बैक्वेंट हॉल में भाकियू अराजनैतिक के कार्यक्रम में कमिश्नर आंजनेय कुमार ने किसा
बिजनौर। भाकियू अराजनीतिक के पदाधिकारी जिले की सभी 1123 ग्राम पंचायतों में एक-एक पौधा लगाएंगे। इसके लिए मंगलवार को एक बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमिश्नर मुरादाबाद आंजनेय कुमार, डीएम जसजीत कौर ने किसानों को पौधों का वितरण किए। साथ ही इंदिरा पार्क में पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाकियू अ के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि प्रतिवर्ष जनपद में बड़ी संख्या में पौधरोपण किया जाता है। पीपल और बरगद की पौध घर पर तैयार की है। इन पौधों को उचित स्थान देखकर रौपा जाता है। कहा कि इस बार डिजिटलाइजेशन की मदद से इस अभियान को और अधिक सदृढ़ बनाने की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि हमारी पर्यावरण आर्मी अभिभावक बन पौधों का संरक्षण तब करेगी, जब तक छोटा सा पौधा वृक्ष ना बन जाए। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रत्येक पौधे पर निगाह रखी जाएगी। कहा कि तमाम कोशिशें के बाद जब जनपद की सभी 9 शुगर मिलों में मृदा प्रशिक्षण लैब स्थापित हुई और मिट्टी के सैंपल लिए गए तो 22,000 खेतों की मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट में मात्र 35 खेत स्वस्थ मिले। पहले जमीन को बचाना है, पर्यावरण को बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, दर्शन सिंह फौजी, चौधरी बलराम सिंह, दुष्यंत राणा, आशीष लोया, अरविंद सिंह, कुलदीप सिंह, समरपाल सिंह, आलोक नागर, ओमप्रकाश सिंह, मेहर सिंह, अजय कुमार, तेजवीर सिंह आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलराम सिंह और संचालन नितेंद्र प्रधान एवं गय्यूर आसिफ ने संयुक्त रूप से किया।


-जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाने को सौंपा ज्ञापन
बिजनौर। युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह व जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही सहित किसानों ने कमिश्नर मुरादाबाद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाने और किसानों को न्यायोचित मुआवजा प्रदान किए जाने की मांग की गई। जनपद में गुलदार से हो रहे हमले में किसानों की मौतो को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के संबंध में भी ज्ञापन सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed