फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu Tikait to stage protest at Collectorate on 21st

Bijnor News: भाकियू टिकैत का 21 को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन

Sat, 18 Jul 2026 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tikait to stage protest at Collectorate on 21st
बिजनौर। भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ता 21 जुलाई को जिला कलक्ट्रेट प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बाखरपुर, स्वाहेड़ी, मुंढ़ाल, सुंदरपुर, झलरा आदि गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने किसानों से धरने में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। सुनील प्रधान ने बताया कि किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर यह अनिश्चितकालीन धरना आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों पर दर्ज किए जा रहे फर्जी मुकदमों को वापस लेने, जमीनों के सर्किल रेट में वृद्धि करने, बिजली विभाग द्वारा बिना सहमति उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन का भार बढ़ाने सहित अन्य लंबित मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक प्रशासन किसानों की समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं करेगा, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान आयोजित पंचायत में जिला उपाध्यक्ष अंकुर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कुमार जंघाला, मोनू प्रधान, रजनीश अहलावत, विजय सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed