{"_id":"6324b4d6f6c20263e022473d","slug":"bhakiyu-s-picket-turned-into-a-gradual-fast-dhampur-news-mrt605559879","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का धरना क्रमिक अनशन में बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का धरना क्रमिक अनशन में बदला
विज्ञापन
धामपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर चल रहे भाकियू के धरने में कार्यकर्ताओं के बीच हुक्का गुड़गुड?
- फोटो : DHAMPUR
भाकियू का धरना क्रमिक अनशन में बदला
धामपुर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 12वें दिन क्रमिक अनशन में बदल गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहा कि हर रोज पांच-पांच कार्यकर्ता क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। इसके लिए ब्लॉकवार कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है।
शुक्रवार को क्रमिक अनशन पर शेरकोट के कार्यकर्ता निजामुद्दीन बैठे। धरने पर बैठने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष कवि राज सिंह, जगदीश सिंह, कुलदीप सिंह, मुनेश कुमार, मुकेश, मुख्तियार सिंह, मुस्तकीम अहमद, उदल सिंह, लालबहादुर सिंह, तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह टिकैत, विजय जैन, उपमा चौहान, सुरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि आंदोलनकारी अब तभी यहां से हटेंगे, जब उनकी मांगे पूरी हो जाएंगी।
मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहा कि आंदोलन को तेज करने के लिए एक-एक ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। जिले में 12 ब्लॉक हैं, इस प्रकार से 12 दिन में एक ब्लॉक के कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल रहेंगे। शुक्रवार को एक ही कार्यकर्ता क्रमिक अनशन पर बैठा है। अब आगे को हर रोज पांच-पांच कार्यकर्ता क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।