फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu protested against power cut

बिजली कटौती के खिलाफ भाकियू ने दिया धरना

Wed, 27 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu protested against power cut
नांगलसोती के बरकातपुर स्थित विद्युत उपसंस्थान पर धरना देते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
बिजली कटौती के खिलाफ भाकियू ने दिया धरना
विज्ञापन

नांगलसोती। बिजली कटौती के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने बरकातपुर के विद्युत उप संस्थान पर धरना दिया और विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह बाठ, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में किसान मंगलवार को बरकातपुर स्थित 132 केवीए विद्युत उप संस्थान पर पहुंचे और विद्युत निगम के खिलाफ धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बरकातपुर के विद्युत उप संस्थान से सौफतपुर, भागूवाला, तिसोतरा, चंदक, तिमरपुर, नवादा के बिजलीघरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। पिछले एक सप्ताह से ग्रामीण क्षेत्रों में दिन रात बिजली की अंधाधुंध कटौती की जा रही है। बिजली कटौती के कारण किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।

किसानों ने धरने स्थल पर जेई अमित टंडन, एसडीओ उज्ज्वल कुमार राय और नजीबाबाद के एसडीओ विकास कुमार को अपने बीच में बैठा कर नारेबाजी की। किसान शाम तक अधिशासी अभियंता को धरना स्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

धरने पर जिला महासचिव नरदेव, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार, प्रमोद, सुनील, अजय, भूरे, संजीव, हुकम सिंह, विजय सिंह, तपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed