फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu leader died in a road accident

Bijnor News: सड़क हादसे में भाकियू नेता की मौत

Thu, 05 Jan 2023 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu leader died in a road accident
सड़क हादसे में भाकियू नेता की मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़। भारतीय किसान यूनियन के महासचिव के भांजे व भाकियू जसपुर इकाई के मीडिया प्रभारी का अलीगढ़ जाते वक्त सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। जिसका भाकियू का झंडा ओढ़ाकर सम्मान कर अंतिम संस्कार किया गया। भाकियू के महासचिव मुख्तियार सिंह ने बताया कि भाकियू जसपुर इकाई के मीडिया प्रभारी व उनका भांजा गुरशरण दोसांज (21) पुत्र बलविंदर सिंह निवासी कल्याणपुर का मंगलवार को अलीगढ़ जाते समय सड़क हादसे में निधन हो गया। युवक अपने परिवार में इकलौता पुत्र था। बुधवार को उसके शव पर भाकियू का झंडा ओढ़ाकर सम्मान दिया गया। इसके बाद गमगीन माहौल में गांव के ही श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर मुख्तियार सिंह, कुलदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह बिल्ला, सोनू डेजी, सुखजीत सिंह, चमनजीत सिंह, जोगेंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, कमलजीत सिंह, अजबिंदर सिंह, सुखजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed