फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu Bhanu warned of agitation if electricity rates increased

Bijnor News: भाकियू भानू ने बिजली की दर बढ़ने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Sun, 06 Jul 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 06 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Bhanu warned of agitation if electricity rates increased
कोतवाली देहात। भारतीय किसान यूनियन भानू की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत दर बढ़ाने का विरोध किया गया। चेतावनी दी गई कि यदि विद्युत दरें बढ़ाई गई, तब संगठन सड़कों पर उतरकर विरोध करेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रांगण में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री नरेश प्रधान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली दरें बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। यह किसानों तथा आम नागरिकों के हितों पर कुठाराघात है। किसान तथा आम जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है। विद्युत दरें बढ़ने से सभी की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष स्वंकित देशवाल ने कहा कि संरक्षित पशु किसानों के खेतों में नुकसान कर रहे हैं।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रवेश तोमर को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया गया। बैठक का संचालन अनिल कुमार ने किया। बैठक में हमीदुल्लाह, नईम अहमद, तफसीर अहमद, कैलाश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मनोज चौधरी, कुलबीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, धूम सिंह, कमलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed