फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu appeals to make tractor march successful

भाकियू ने ट्रैक्टर मार्च को सफल बनाने की अपील की

Mon, 03 Jan 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu appeals to make tractor march successful
भाकियू ने ट्रैक्टर मार्च को सफल बनाने की अपील
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू प्रवक्ता एवं संयुक्त किसान मोर्चा नेता राकेश टिकैत द्वारा 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा कर दी है। धामपुर तहसील क्षेत्र में भाकियू कार्यकर्ताओं ने रैली की सफलता के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने सोमवार को वार्ता में कहा कि तैयारी के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किसानों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। बताया गया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता के आह्वान पर दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। राजेंद्र सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। अभी तो कार्यकर्ताओं की 13 महीने की ट्रेनिंग हुई है। सरकार की नीयत में भारी खोट नजर आ रही है। इसलिए 26 जनवरी को दिल्ली में फिर से ट्रैक्टर मार्च निकालने का हाईकमान स्तर से ऐलान किया गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सरकार का ध्यान अभी भी किसानों की जमीन पर है। इससे सचेत रहने की हम सभी को जरूरत है। सरकार का अगला कदम भूमिहीन किसानों पर है। जो पशु पालन करके दूध बेचकर गुजर बसर करते हैं। कहा कि केंद्र सरकार ने अभी तक पूरी तरह न तो मुकदमे वापस किए हैं, ना ही एमएसपी पर कोई कमेटी बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed