{"_id":"629cf911914fc2433b12d9af","slug":"better-environment-for-the-coming-generation-plantation-done-bijnor-news-mrt591690235","type":"story","status":"publish","title_hn":"आने वाली पीढ़ी को मिले बेहतर पर्यावरण...किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आने वाली पीढ़ी को मिले बेहतर पर्यावरण...किया पौधरोपण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाली पीढ़ी को मिले बेहतर पर्यावरण...किया पौधरोपण
बिजनौर। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में पौधरोपण किया गया। सरकारी विभागों, स्कूल-कालेज और अन्य संस्थाओं में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डीएम उमेश मिश्रा ने इंदिरा पार्क में हरिशंकरी का रोपण किया। जिसमें पीपल, पिलखन एवं बरगद के पौध को एक साथ लगाया गया।
रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इंदिरा पार्क में डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि आज किए जाने वाले पौधरोपण से ही आने वाली पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण मिल सकेगा। इसके बाद डीएम ने हरिशंकरी के पौधों का रोपण किया, जिसमें पीपल, पिलखन एवं बरगद के पौधों को एक साथ लगाया जाता है। पौधरोपण के दौरान डीएफओ डॉ. अनिल पटेल, उपप्रभागीय वनाधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह, डब्ल्यूआईआई की नमामि गंगे प्रोजेक्ट की कोऑर्डिनेटर प्रीति शुक्ला आदि मौजूद रहे।
वहीं पुलिस लाइन में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने पौधरोपण किया। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एसपी देहात रामअर्ज आदि मौजूद रहे। पौधरोपण के दौरान डीएफओ, उपप्रभागीय वनाधिकारी, प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं अन्य मौजूद रहे। उधर जिला कारागार में प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह समेत बंदियों ने भी पौधरोपण किया। जिले के सभी थानों में पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
वहीं नगीना में द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी परिसर में मुख्य गन्ना प्रबंधक यशपाल सिंह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उधर, द्वारिकेश समूह की तीनों चीनी मिलों द्वारिकेश नगर बुंदकी, द्वारिकेशपुरम अफजलगढ़ व द्वारिकेशधाम फरीदपुर बरेली के मार्च में हुए इंटर यूनिट हार्टिकल्चर कंपटीशन में विजयी रही। द्वारिकेश नगर बुंदकी की टीम के सीनियर एक्जीक्यूटिव हार्टिकल्चर धर्मवीर सिंह को मिल के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन विकास व मुख्य गन्ना प्रबंधक यशपाल सिंह ने ट्रॉफी आदि देकर पुरस्कृत किया। उधर नगीना में दिव्य सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने शहर के गणमान्य लोगों के साथ शेरकोट हरेवली मार्ग, गुरु जंभेश्वर पार्क आदि स्थानों पर फलदार और छायादार पौधे रोपित किए। प्रबंधक व पालिका के नामित सभासद संजय शर्मा, नीरज विश्नोई, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रभात चंद्र गुप्ता, संजीव अग्रवाल, राजकुमार विश्नोई आदि शामिल रहे।
किरतपुर में मौलाना मोहम्मद अली जौहर हायर एजूकेशन इंस्टीट्यूट में प्राचार्य डॉ सीएम जैन मुख्य अतिथि रही। महाविद्यालय के प्रबंधक एंव मुस्लिम फंड बसी किरतपुर के अध्यक्ष मौ. साईम राजा, मुंशी हसीनुद्दीन, प्राचार्य डॉ. मोहित बंसल ने मुख्य अतिथि के साथ मिलकर वृक्षारोपण कार्य किया। उधर रामा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन की ओर से किरतपुर के अंबेडकर चौक पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मुनेश कुमार, अंकित कुमार, आरिफ, गजाला, अलीशा, वंदना, शिवानी कैकशा, आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
अमन का गीत पर्यावरण संरक्षण को करेगा जागरूक
बिजनौर में आरजेपी इंटर कालेज बिजनौर के शिक्षक अमन यादव का गीत पर्यावरण संरक्षण को जागरूक करेगा। गीत का वीडियो सभी माध्यमिक विद्यालयों एवं सामाजिक संस्थाओं को भेजने की योजना है।
अगरी में सीडीओ ने किया पौधरोपण
बिजनौर में सीडीओ केपी सिंह, उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र एवं जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र ने देवस्थान ग्राम अगरी में बरगद, पीपल एवं पाकड़ के पौधे का रोपण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इन तीनों पौधों का एक ही स्थान पर लगाए जाने को हरिशंकरी कहते हैं। हरिशंकरी (पीपल बरगद व पाकड़) का विशेष महत्व होता है और इसमे त्रिदेवो का वास माना जाता है।

बुदंकी मिल में पौधरोपण के बाद पानी देते अधिकारी।- फोटो : BIJNOR

नगीना में पौधरोपण करते दिव्य सेवा संस्थान के कार्यकर्ता।- फोटो : BIJNOR

किरतपुर के रामा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के विद्यार्थियों ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभिया?- फोटो : BIJNOR