फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bengali workers of Bijnor are trapped in Karnataka, Maharashtra

दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर लगा रहे मदद की गुहार

Sat, 02 May 2020 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Bengali workers of Bijnor are trapped in Karnataka, Maharashtra
कर्नाटक में फंसे बिजनौर के बंगाली समाज के मजदूर। - फोटो : BIJNOR
कर्नाटक, महाराष्ट्र में फंसे हैं बिजनौर के बंगाली मजदूर
विज्ञापन

बिजनौर/बेगावाला। रोजगार की तलाश में कर्नाटक व महाराष्ट्र गए बंगाली कॉलोनियों के मजदूर लॉकडाउन में वहीं फंसकर रह गए हैं। सारी कमाई भी खर्च हो गई है। अब ये मजदूर घर वापसी के लिए की आस लगाए लगाए बैठे हैं।
कोतवाली शहर की बंगाली कॉलोनी धर्मनगरी व हेमराज कॉलोनी के करीब 16 मजदूर जनवरी में काम करने के लिए कर्नाटक के कोप्पल जिले में गए थे। वे वहां हाईवे किनारे बनने वाले नाले में सैटरिंग लगाने का काम करते हैं। कर्नाटक में काम कर रहे मजदूरों ने घासीवाला निवासी ध्रुव मंडल से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि उन्हें कर्नाटक में रोज की मजदूरी 500 रुपये मिलती है। बिजनौर में मजदूरी 300 से 350 रुपये ही मिलती है। ज्यादा मजदूरी की आस में वे कर्नाटक आए थे। लॉकडाउन लगने से मजदूरी खत्म हो गई और जो पैसे मिले थे वे भी खत्म हो गए। यूपी, उड़ीसा व आसपास के राज्य के कई लोग वहां फंसे हैं। सभी लोग अपने घर आना चाहते हैं। कर्नाटक के प्रशासन को अपनी पूरी जानकारी दे दी है। वहां से दूूसरे राज्यों को जाने के लिए ट्रेन चलाई गई है। वे भी जल्दी यहां से निकलने की आस लगा रहे हैं। महाराष्ट्र में भी चार व आंध्र प्रदेश में एक मजदूर फंसा है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ये हैं फंसे मजदूर
कर्नाटक में शिवानंद राय, गोविंद, देवा, विपुल राय, सुधीर राय, नैनी मंडल, अरुण राय, बलाई राम, विशाल, मिथुन देव, ध्रुव मंडल, आदित्य, शिवम चक्रवर्ती, सूरज, प्रणव विश्वास, संजय विश्वास, महाराष्ट्र में प्रकाश हल्दर, नृपेंद्र, सुबल विश्वास, गंगा विश्वास और आंध्र प्रदेश में नारायण हल्दर फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed