{"_id":"62b89dfb97f15a7ab7390b7a","slug":"benefits-of-schemes-reach-the-last-student-bijnor-news-mrt5945368197","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों के आखिर छात्र तक पहुंचे योजनाओं का लाभ प्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों के आखिर छात्र तक पहुंचे योजनाओं का लाभ प्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरी छात्र तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
बिजनौर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक बीआईसी में हुई। बैठक में छात्र-छात्राओं के लिए चलाई जा रही शासन की विभिन्न योजनाओं के शत प्रतिशत क्रियान्वयन पर जोर दिया गया है। सीडीओ केपी सिंह ने योजनाओं को हर विद्यालय के आखिरी छात्र तक पहुंचाने का आह्वान किया।
शासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल व इंटर परीक्षा वर्ष 2022 के परीक्षाफल का विश्लेषण करने के निर्देश दिए थे। जिससे पाठन का स्तर सुधारकर आगामी वर्ष परीक्षा परिणाम बेहतर बनाया जा सके। साथ ही शासन की छात्रों के लिए शुरू योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करने को कहा था। शासन की मंशा है की योजनाओं से विद्यालयों के शत प्रतिशत छात्र लाभान्वित हो।
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि जिले का वर्ष 2022 का इंटर का परीक्षाफल 87.09 प्रतिशत तथा हाईस्कूल का परीक्षाफल 88.86 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल स्तर के 39 तथा इंटरमीडिएट स्तर के 14 विद्यालयों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु वत्स ने छात्रों द्वारा विज्ञान क्लब के माध्यम से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। बताया कि जिले के छात्रों के विज्ञान मॉडल जिला, मंडल व राज्य स्तर पर सराहे गए हैं।
विज्ञापन
सीडीओ ने कहा कि छात्राओं को स्वावलंबी बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। हर विद्यालय में मिशन शक्ति के कार्यक्रम आवश्यक रूप से होने चाहिए। छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में बताया गया। बैठक में डीआईओएस राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नौशाद हुसैन, बीएसए जयकरण यादव आदि मौजूद रहे।
अभ्युदय योजना है फायदेमंद
बैठक में शासन द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की जानकारी दी गई। सीडीओ केपी सिंह ने कहा कि योजना में वर्धमान कॉलेज बिजनौर में निशुल्क कोचिंग सेंटर संचालित है। कोचिंग में दाखिले के लिए परीक्षा होती है। राज्य स्तर पर दाखिले के लिए युवाओं की सूची फाइनल होती है। इस साल की सूची शासन से आ गई है। पंजीकरण शुरू हो गया है। अधिकारियों एवं प्रधानाचार्य से कहा गया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का अधिक प्रचार हो। इंटर में पढ़ रहे छात्रों को योजना के बारे में बताएं, जिससे ग्रामीण छात्र लाभ उठा सकें।