फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Before the Chief Minister's visit, the officials remembered the cow

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले अधिकारियों को याद आया गोवंश

Thu, 16 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Before the Chief Minister's visit, the officials remembered the cow
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले अधिकारियों को याद आया गोवंश
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में आने की आहट के साथ ही सड़कों पर निराश्रित घूम रहे गोवंश की प्रशासन ने सुध लेनी शुरू कर दी है। खाली पड़ी ब्लॉक की अस्थायी गोशालाओं में निराश्रित गोवंश को भेजने के डीएम ने निर्देश दिए हैं। हर गोशाला में कम से कम 40 पशुओं को भेजने के लिए कहा गया है।

निराश्रित गोवंश को आश्रय दिलाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए नगर पालिकाओं में गोशालाएं और ब्लॉक में अस्थायी गोशाला बनी हैं। नगर पालिकाओं में तो गोवंश रखे जा रहे हैं, लेकिन ब्लॉक की गोशाला अभी खाली पड़ी हैं। शुरूआत में इनमें दो-चार गोवंश रखे गए थे, लेकिन बाद में वे दूसरी गोशालाओं में भेज दिए गए। वर्तमान में केवल स्योहारा की गोशाला में ही 35 पशु हैं और खेतों में खुले घूम रहे पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिले में मुख्यमंत्री के आने की आहट होते ही प्रशासन अब सतर्क हो गया है। खाली पड़ी अस्थायी गोशालाओं में अब गोवंश को आश्रित करने के लिए कहा गया है। इनमें कहीं-कहीं तो बड़ी तादाद में गोवंश को आश्रित करके किसानों को राहत दी जा सकती है। डीएम उमेश मिश्रा ने ब्लॉक के अफसरों से हर हाल में तीन दिन के अंदर इन अस्थायी गोशालाओं को तैयार कर पशुओं को आश्रित करने का निर्देश दिया है। सीवीओ डॉ. बिजेंद्र सिंह ने निराश्रित गोवंश को अस्थायी गोशाला में रखने के निर्देश मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed