फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Before Holi, the CMO inspected the health services at the health center.

Bijnor News: होली से पहले सीएमओ ने देखी स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाएं

Tue, 03 Mar 2026 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Before Holi, the CMO inspected the health services at the health center.
बिजनौर। होली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। होली के मद्देनजर किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने जिला अस्पताल सहित अन्य कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके अलावा एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस टाइम की भी जांच की गई।
विज्ञापन


होली पर हादसों और लड़ाई-झगड़े होने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए, मंगलवार को स्वास्थ्य व्यवस्था परखने के लिए सीएमओ ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही नहटौर, हल्दौर, नगीना और कोतवाली देहात स्थित सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान एलर्जी, एंटीबायोटिक समेत अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की जांच की गई। सीएमओ ने कहा कि होली पर रंगों से एलर्जी, खाद्य पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होती है। साथ ही हादसों और आपसी विवाद की घटनाएं बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह मुस्तैद रहें। इसी को लेकर संबंधित चिकित्सकों, फार्मासिस्ट और नर्सिंग स्टाफ को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डिप्टी सीएमओ केके राहुल ने बताया कि इस दौरान एक एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम की भी जांच की। एंबुलेंस निर्धारित समय आठ मिनट में बताए गए स्थान पर पहुंची। इसके बाद मरीज को जिला अस्पताल में समय से भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed