{"_id":"5e614da98ebc3eeb3f681099","slug":"bee-attack-five-injured-bijnor-news-mrt4723695139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों का हमला, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों का हमला, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुमक्खियों का हमला, पांच घायल
नगीना। मधुमक्खियों के हमले में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मुख्य अध्यापक सहित तीन शिक्षक घायल हो गए। सभी का हरगनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया।
तहसील क्षेत्र के ग्राम अब्दीपुर हरवंश उर्फ ब्राह्मण वाला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मुख्य अध्यापक ईश्वर दयाल रवि ने बताया कि वह सुबह जब अपने एक साथी अध्यापक रणधीर सिंह के साथ विद्यालय जा रहे थे तो विद्यालय के करीब उड़ रहे मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोलते हुए उनके चेहरे पर कई जगह काटा। आसपास के लोगों एवं साथी शिक्षकों के धुआं करने के बाद मधुमक्खियों का हमला कुछ कम हुआ लेकिन उन्हें अपनी जान बचाने के लिए स्कूल के कमरे को कुछ देर बंद करना पड़ा। स्कूल के छात्र अमर सिंह एवं अवनीश को भी मधुमक्खियों ने काटा। उन्होंने बताया कि स्कूल के एक अन्य शिक्षक महेंद्र सिंह को भी मधुमक्खियों ने काटा। सभी का ग्राम हरगनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया। उन्होंने बताया की रात में किसी व्यक्ति ने मधुमक्खियों का छत्ता तोड़ दिया था और रात भर मधुमक्खी स्कूल के आस-पास काफी संख्या में घूमती नहीं और सुबह उन पर उन्होंने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले में ईश्वर दयाल के चेहरे और आंख पर सूजन रही। खंड शिक्षा अधिकारी देशराज वत्स का कहना है कि इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है। स्कूल के मुख्याध्यापक ने भी उन्हें इस संबंध में कुछ नहीं बताया।