फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   beds increased for corona patients in district hospital

जिला अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए बढ़ाए गए बैड

Wed, 12 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
beds increased for corona patients in district hospital
जिला अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए बढ़ाए गए बेड
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मरीजों को देखकर स्वास्थ्य विभाग चौकस हो गया है। विभाग ने जिले की सभी पीएचसी को कोविड एल-वन वार्ड बना दिया है। सभी पीएचसी पर ऑक्सीजन और दवा की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर वहां भी मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा।
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को जिले में कोरोना के 120 मरीज मिले थे। इनमें कई पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कोरोना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने काफी पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। जिला अस्पताल को कोविड एल-टू वार्ड बनाया गया है। यहां पर गंभीर मरीजों को रखने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा चांदपुर, नजीबाबाद, हल्दौर और धामपुर पीएचसी में कोविड एल-वन वार्ड बनाया गया है। यहां पर ऐसे मरीज भर्ती किए जाएंगे, जिनमें सामान्य से थोड़े ज्यादा लक्षण हैं। एल-वन वार्ड में 20-20 वार्ड मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है। एल-टू वार्ड में शुरुआत में 70 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई थी। कोरोना संक्रमण में लगातार हो रहे इजाफे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी अपने इंतजाम को बढ़ा दिया है। जिला अस्पताल स्थित कोविड एल-टू वार्ड में अब बेड की संख्या बढ़ाकर 102 कर दी गई है। इसके अलावा बाकी सभी सात पीएचसी को भी अब कोविड एल-एन वार्ड बनाया गया है। अगर मरीजों को भर्ती करने की परिस्थिति बनती है तो उन्हें यहां भी भर्ती किया जा सकेगा। यहां पर मरीजों के लिए दवा के साथ साथ दवा और ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है। इससे बाकी कोविड वार्ड मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भिजवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनता की भी है जिम्मेदारी : सीएमओ
सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल के अनुसार कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण और गाइडलाइंस का पालन बहुत जरूरी है। विभाग पूरी तैयारी कर रहा है लेकिन जनता की भी जिम्मेदारी बनती है। खुद और परिवार के सदस्यों से सुरक्षित रखने के लिए जनता को जागरूक रहना ही होगा और भीड़ में जाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed