फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BEd entrance examination centers could not be determined

बीएड प्रवेश परीक्षा केंद्रों का नहीं हो सका निर्धारण

Sun, 04 Jul 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
BEd entrance examination centers could not be determined
बीएड प्रवेश परीक्षा केंद्रों का नहीं हो सका निर्धारण
विज्ञापन

बिजनौर। सूबे में 18 जुलाई को प्रस्तावित बीएड प्रवेश परीक्षा के परीक्षा केंद्र निर्धारण का चार जुलाई को अंतिम दिन था लेकिन कोरोना गाइडलाइंस को देखते हुए आवंटित छात्रों के अनुसार परीक्षा केंद्र तय नहीं हो सके हैं। शासन को स्थिति से अवगत करा दिया गया है।
बीएड प्रवेश परीक्षा 18 जुलाई को होनी है। लखनऊ विश्वविद्यालय आयोजक है। कोरोना का संकट पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। शासन ने कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी कर रखी है। कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश हैं। वर्ष 2020 की परीक्षा कोरोना काल में हुई थी। जिले में 4000 अभ्यर्थी आवंटित थे लेकिन इस बार वर्ष 2021 की प्रवेश परीक्षा के लिए जिले को 7500 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण का चार जुलाई आखिरी दिन था। परीक्षा के उप नोडल अधिकारी व वर्धमान कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ एकेएस राणा के अनुसार तय समय शाम चार बजे तक 5500 अभ्यर्थी अपलोड हुए हैं। बताया कि शासन के तय नियमों का पालन जरूरी है। छात्र संख्या अधिक है। तय नियमों के अनुसार परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में परेशानी आ रही है। शासन व आयोजक विवि को स्थिति से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र निर्धारण के ये हैं नियम
डा. एकेएस राणा ने बताया कि शासन से परीक्षा केंद्र निर्धारण के नियम तय हैं। कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो, केंद्र जिला मुख्यालय पर या जिला मुख्यालय से अधिकतम पांच किमी के दायरे में हों, वित्त विहीन तथा सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के स्कूल परीक्षा केंद्र नहीं बनेंगे, केवल राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर व डिग्री कालेज केंद्र बनाए जाएं आदि प्रमुख हैं। वर्ष 2021 की परीक्षा के लिए वर्ष 2020 की परीक्षा के मुकाबले दोगुने अभ्यर्थी आवंटित हैं।

अभ्यर्थियों को 20-25 किलोमीटर जाना होगा
वर्ष 2020 की बीएड प्रवेश परीक्षा में जिला मुख्यालय के वर्धमान कालेज, आरबीडी कालेज, जीआईसी, जीजीआईसी, पॉलीटेक्निक, आरजेपी इंटर कालेज, केपीएस इंटर कालेज, बीआईसी को परीक्षा केंद्र बनाया था। वर्ष 2021 में 7500 अभ्यर्थी है। इस संख्या को समायोजित करने के लिए तय मानक के अनुसार हल्दौर, नजीबाबाद, विदुर कुटी परीक्षा केंद्र बनाने होंगे। इस प्रकार अभ्यर्थियों को परीक्षा देने 20-25 किमी जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed