फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BEd entrance exam will be held at 17 centers in the district

जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा 17 केन्द्र पर होगी

Mon, 05 Jul 2021 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
BEd entrance exam will be held at 17 centers in the district
जिले में 17 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा 17 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इस बार पिछले साल के मुकाबले सात परीक्षा केंद्र बढ़े हैं। कोरोना गाइडलाइन के चलते मुख्यालय के 20 किमी की परिधि के स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
बीएड प्रवेश परीक्षा 18 जुलाई को प्रस्तावित है। परीक्षा का आयोजक लखनऊ विवि है। जिले में परीक्षा के लिए 7500 अभ्यर्थी आवंटित हैं। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। वर्ष 2020 के मुकाबले वर्ष 2021 की परीक्षा में दोगुना अभ्यर्थी आवंटित हैं। अभी तक जिला मुख्यालय के डिग्री कालेज व अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र रहते थे। कोरोना व छात्रों की संख्या बढ़ने से इस साल सात परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं। केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने को सीसीटीवी कैमरे आदि की तकनीकी व्यवस्थाएं रहेंगी। वर्धमान कालेज बिजनौर में असिस्टेंट प्रोफेसर तथा परीक्षा के उप नोडल अधिकारी डॉ. एकेएस राणा ने बताया कि 17 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

ये रहेंगे परीक्षा केंद्र
जिला मुख्यालय पर वर्धमान कालेज बिजनौर में दो, जीआईसी, जीजीआईसी, आर जेपी, केपीएस, आरसीबी, बीआईसी, पॉलिटेक्निक कालेज, आर्य वैदिक कन्या इंटर कालेज, हल्दौर, झालू, किरतपुर के दो दो कालेज व किसान इंटर कालेज मंडावली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed