{"_id":"58012dd44f1c1b4a2c28f06f","slug":"be-humbled-by-following-the-way-of-the-righteous-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलेमा-ए इकराम ने दीन और ईमान के रास्ते पर चलने की सलाह दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उलेमा-ए इकराम ने दीन और ईमान के रास्ते पर चलने की सलाह दी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 15 Oct 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
किरतपुर में तब्लीगी इज्तमा में जुमे की नमाज अदा करते अकीतदमंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरतपुर में मुस्लिम इंटर कालेज के मैदान में आयोजित दो दिवसीय तब्लीगी इज्तमा में उलेमा-ए इकराम ने दीन और ईमान पर के रास्ते पर चलने, मस्जिदों में ज्यादा वक्त देकर दीन की रोशनी से बावस्ता होने की सलाह दी।
उन्होंने अकीदतमंदों को साहबा इकराम के वाकयात सुनाते हुए उनसे दूसरों के दुखदर्द में काम आने व दीन के बताए सच्चे रास्ते पर चलकर नेक इंसान बनने का आह्वान किया। इज्तमा स्थल पर हजारों अकीदतमंदों ने जुमे की नमाज अदा की।
शुक्रवार को मुस्लिम इंटर कालेज के मैदान में दो रोजा तब्लीगी इज्तमा के पहले दिन खिताब करते हुए अमीर-ए-जमात बिजनौर मौलाना शरीफ अहमद ने फरमाया कि जमाअत दीन और ईमान लाने के लिए हर इंसान को राहे अल्लाह दिखाती हैं। उन्होंने मुस्लिमों से तब्लीगी जमात से जुड़ने पर जोर देते हुए कहा कि मुसलमान हुजूर (स.), सहाबा और नबियों के बताएं दीन के रास्ते पर चलकर अपनी जिंदगी के मकसद को समझें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नबी की सुन्नत पर चलने वाले को दोनो जहां की कामयाबी मिलती है। बयान से पहले इज्तमा स्थल पर जुमे की नमाज दोपहर दो बजे जमीअत उलेमा ए हिंद के शहर सदर मौलाना अली हसन ने अदा कराई। हजारों अकीदतमंदों ने एक साथ जुमे की नमाज अदा की।
दो रोजा तब्लीगी इज्तमा में नमाज के बाद हाजी अब्दुल सत्तार एटा ने इज्तमा में शिरकत फरमा अकीदतमंदों और तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों से मुखातिब होकर फरमाया कि इज्तमा का उनवान तब्लीगी है जो बहुत बड़ा और जिम्मेदारी का काम है।
उन्होंने कहा कि तब्लीग के काम में हमारे नबियों ने भी बड़ी जद्दोजहद की है इसलिए तब्लीग के नेक काम में आपके सामने भी कोई परेशानी पेश आये तो बिल्कुल भी घबराना नहीं चाहिए। तब्लीगी काम में अपनी अपनी जान-माल व वक्त लगाने वाले के साथ हजारों की तादाद में फरिश्ते उसके लिए दुआ करते हैं और उनके कदमों के नीचे अपने फरिश्ते अपने पंख बिछाते हैं। उन्होंने जमात में अपना वक्त लगाने और अल्लाह व उसके दीन के बताएं सच्चे रास्ते वर चलने का आह्वान किया।
निकाह के लिए 67 रजिस्ट्रेशन ः इज्तमा में कई युवक-युवतियों की जिंदगी भी रोशन होगी। इज्तमा में अमीर हो या गरीब सबके बेटे-बेटियों की एक समान निकाह की रस्में अदा होंगी। इज्तमा में अपने बच्चों का निकाह कराना बहुत पसंद किया जाता है। उलेमाओं की सरपरस्ती में होने वाला निकाह और निकाह में शामिल लाखों अकीदतमंदों की दुआओं को निकाह करने वाले जोड़ो के लिए ताउम्र कामयाबी का सबब माना जाता है। शुक्रवार दोपहर तक निकाह के लिए करीब 67 लोगों ने अपने रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं। यहां पंजीकरण कराने वालों में काफी बेताबी रही। उधर, पुलिस फोर्स काफी सतर्क रही।
देखते हुए काफी सतर्क रही। आयोजन से जुड़ी जानकारियां भी पुलिस लगातार जुटाती रही ताकि दिक्कत न हो। आसपास के क्षेत्रवासियों ने भी आयोजन में सहयोग दिया।
रूट बदला गया
नजीबाबाद। किरतपुर में चल रहे इज्तमा के कारण नजीबाबाद-किरतपुर-बिजनौर मार्ग की रोडवेज और प्राइवेट बसें नजीबाबाद से कोतवाली होकर चलेंगी। प्रशासन ने किरतपुर में इज्तमा में उमड़ी भीड़ को देखते हुए शुक्रवार की दोपहर बाद से इज्तमा समाप्त होने तक रोडवेज और प्राइवेट बसों का रूट बदल दिया है। रोडवेज और प्राइवेट बसों के साथ अन्य वाहन किरतपुर से न गुजरकर अब नजीबाबाद से कोतवाली होते हुए बिजनौर पहुंचेंगे।