फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Be careful while crossing the highway in Guniyapur area, as there are not enough signage.

Bijnor News: गुनियापुर क्षेत्र में हाईवे से संभलकर गुजरें, नहीं लगे पर्याप्त संकेतक

Wed, 27 May 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Be careful while crossing the highway in Guniyapur area, as there are not enough signage.
नजीबाबाद- गुनियापुर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हाईवे पर नहीं लगे पर्याप्त संकेतक नजदीक से गुजरते व
नजीबाबाद। हरिद्वार-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव गुनियापुर क्षेत्र से जरा संभल गुजरिएगा। हाईवे का करीब 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त है। हाईवे अथॉरिटी द्वारा मरम्मत कार्य भी प्रगति पर है लेकिन हाईवे के मरम्मत क्षेत्र में पर्याप्त संकेतक नहीं लगाए जाने से आए दिन वहां से गुजरने वाला कोई न कोई वाहन हादसे का शिकार हो रहा है।
विज्ञापन

नगर से हरिद्वार-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरता है। हाईवे पर वाहन सरपट दौड़ रहे हैं। करीब एक माह पहले गुनियापुर क्षेत्र में हाईवे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। ग्रामीणों एवं राहगीरों की मांग पर हाईवे अथॉरिटी ने दस दिन पहले हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के लिए सड़क उखाड़ दी थी। हाईवे के करीब 50 मीटर हिस्से को मरम्मत के लिए खोदा गया लेकिन मरम्मत क्षेत्र में यातायात सुरक्षा को देखते हुए पर्याप्त संकेतक नहीं लगाए गए। हरिद्वार दिशा से आने वाले वाहन गुनियापुर क्षेत्र में आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। रात्रि में हादसे की आशंका ओर बढ़ जाती है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रविंद्र सारस्वत के साथ ग्रामीणों धर्मेंद्र सिंह, अतुल कुमार, नितिन कुमार, कामेंद्र सिंह, शक्ति सिंह ने बताया कि प्रशासन को हाईवे क्षतिग्रस्त क्षेत्र में पर्याप्त संकेतक नहीं लगाए जाने की जानकारी दी है। संकेतक की वजह से क्षतिग्रस्त हाईवे दिखाई न देने से वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त हाईवे की मरम्मत शीघ्र कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर हाईवे अथॉरिटी के डिप्टी मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त हाईवे का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था को आवश्यक संकेतक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed