Murder in Bijnor: बीबीए छात्र की दिनदहाड़े बाइक सवारों ने गोलियां बरसाकर की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
बिजनौर के कृष्णा कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था मृतक। कॉलेज से चंद कदमों की दूूरी पर हत्याकांड को दिया अंजाम। सहपाठी छात्रा के साथ पैदल जा रहे छात्र पर बाइक सवारों ने बरसाई गोलियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में सहपाठी छात्रा के संग पैदल जा रहे बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। कॉलेज से चंद कदमों की दूरी पर ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। हत्या किए जाने की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
बुधवार की दोपहर तीन बजे कृष्णा कॉलेज का छात्र शामिक पुत्र सरवर निवासी झालू सहपाठी छात्रा के साथ कॉलेज से निकला। शामिक और उसकी सहपाठी पास के ही एक रेस्टोरेंट में चाय पीने के बाद पैदल ही सड़क पर चलने लगे।
कॉलेज से कुछ दूरी पर ही घात लगाए हुए दो बाइक सवार युवक खड़े थे। हेलमेट लगाए हुए एक बाइक सवार ने पैदल चल रहे शामिक पर गोली बरसा दी। पहली गोली छात्र के पैरो में मारी गई जो निशाने पर नहीं लगी। दूसरी बार की गई फायरिंग में गोली छात्र के सीने में जा लगी।
यह भी पढ़ें: Meerut: राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट में चैंपियन बना मेरठ, मुरादाबाद को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा
गोली लगते ही कॉलेज की ओर दौड़ा छात्र
गोली लगते ही छात्र कॉलेज की ओर दौड़ा, जो कॉलेज के गेट पास पहुंचते ही अचेत होकर गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अनिल कुुमार ने जांच पड़ताल की। मौके से एक सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। वहीं आस पास के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। चार टीमों का गठन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया गया है।
बीबीए के छात्र को बाइक सवार युवकों ने गोली मारी है। गोली लगने से छात्र की मौत हो गई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। चार टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। - डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी सिटी