फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   bath in ganga water

आस्था की डुबकी लगाई

Tue, 14 Jun 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Tue, 14 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
bath in ganga water
बिजनौर में गंगा बैराज पर ज्येष्ठ दशहरा पर स्नान करने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर (ब्यूरो)। ज्येष्ठ दशहरा पर गंगा बैराज पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया।  गंगा बैराज पर मंगलवार को सुबह से ही श्रद्धालु अपने निजी वाहनों के साथ प्राइवेट वाहनों से पहुंचने शुरू हो गए थे। कई बार दिल्ली-पौड़ी हाइवे पर जाम के हालत बने रहे।
विज्ञापन


पुलिस को मशक्कत करके जाम को खुलवाना पड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान  करके पुण्य-लाभ कमाया तथा गंगा मैया में प्रसाद चढ़ाया। बैराज गंगा से ही श्रद्धालुओं के हर-हर गंगे की गूंज सुनाई दे रही थी। दिनभर श्रद्धालु गंगा पर आते जाते रहे।
विज्ञापन


स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा पर खूब खरबूजे  व तरबूज भी खाए। गंगा पर लगे मेले को देख पुलिस के पुख्ता इंतजाम रहे। ज्योतिषाचायों के मुताबिक बुधवार को भी ज्येष्ठ दशहरा है। श्रद्धालु गंगा में स्नान कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed