फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Barriers will be installed at seven places, Najibabad road will remain closed

सात जगहों पर लगेंगे बैरियर, नजीबाबाद मार्ग रहेगा बंद

Wed, 09 Mar 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Barriers will be installed at seven places, Najibabad road will remain closed
बिजनौर। विधानसभा चुनाव की मतगणना कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। डीएम औश्र एसपी ने मंगलवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण कर जरुरी दिशा निर्देश दिए। वहीं ट्रैफिक डायवर्जन का चार्ट तैयार कर लिया गया है। नजीबाबाद मार्ग पर यातायात बंद रहेगा, सात जगहों पर बैरियर लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने मंगलवार को मतगणना स्थल वेयर हाऊस का निरीक्षण किया। इन अफसरों ने मतगणना स्थल के हॉल में लगाई जा रही टेबिल और बैरिकेडिंग का जायजा लिया। वहीं कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर से मंथन किया गया। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस फोर्स को दिशा निर्देश दिए। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

इन जगहों पर लगेंगे बैरियर
- रेलवे स्टेशन मार्ग के सामने
- देव क्लीनिक के सामने
- सैंट मैरीज चौराहा
- गोमती क्लीनिक के पास
- वेयर हाऊस के पहले गेट के पास
- वेयर हाऊस के दूसरे गेट के पास
- राणा फार्म के सामने
- सरोजनी नगर कॉलोनी के सामने
- पेदा पुलिस चौकी के पास
चार जगहो पर रहेगी पार्किंग
श्री अस्पताल के पास पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। जिसमें प्रत्याशी, मीडिया और पुलिस के वाहन खड़े किए जाएंगे। राणा फार्म के सामने पार्किंग में प्रत्याशी और एजेंट अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। सैंट मैरीज रेलवे फाटक के पास उम्मीदवारों के एजेंट तथा मान सरोवर कॉलोनी के पास कर्मचारियों के वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
मतगणना वाले दिन नजीबाबाद की ओर से बिजनौर आने वाले वाहन वाया मंडावली-मंडावर होते हुए निकाले जाएंगे।
बिजनौर से नजीबाबाद जाने वाले वाहनों को मंडावर मंडावली होते हुए निकाला जाएगा।
- नजीबाबाद से आने वाले छोटे वाहन कार आदि को पैदा चौकी से मंडावर मार्ग की तरफ भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद-अमरोहा की तरफ से आने वाले ट्रकों या भारी वाहनों को नूरपुर से नजीबाबाद की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed