फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Barkatpur Mill paid for the current crushing season

हल्दौर ब्लाक का ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Barkatpur Mill paid for the current crushing season
ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
विज्ञापन

बिजनौर। हल्दौर ब्लॉक के एक ग्राम पंचायत अधिकारी को अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी पर विकास कार्यों में सहयोग नहीं करने समेत मुख्यमंत्री की सभा को सफल बनाने में सहयोग नहीं करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
पीयूष चौधरी हल्दौर ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी तैनात हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार के अनुसार पीयूष चौधरी पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग नहीं कर रहे थे। विभागीय बैठकों में नहीं आ रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 21 सितंबर की सभा को सफल बनाने के लिए विकास कार्यों में भी सहयोग नहीं दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी ने बीडीओ हल्दौर के किसी भी पत्र का कोई जवाब भी नहीं दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी की लापरवाही का मामला डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। डीएम उमेश मिश्र ने अनुमोदन दे दिया। जिसके बाद आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी पीयूष चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया कि निलंबन अवधि में पीयूष चौधरी हल्दौर ब्लाक से संबद्ध रहेंगे। बिना अनुमति के कार्यालय नहीं छोड़ेंगे। आगे की जांच डीपीआरओ सतीश कुमार को सौंपी गई है। जांच अधिकारी एक माह में अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed