फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Barawafaat... A message to follow the path of love and humanity

Bijnor News: बारावफात... मोहब्बत और इन्सानियत के रास्ते पर चलने का दिया संदेश

Thu, 27 Aug 2026 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Barawafaat... A message to follow the path of love and humanity
नजीबाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज करते उलमा और जनप्रतिनिधि। संवाद
बिजनौर/गजरौला शिव। बुधवार को ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) पर जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जगह -जगह जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। मदरसा फैजुल कुरान नूरी साबरी मस्जिद के प्रांगण में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में सुबह मदरसे के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद आयोजित जलसे की सदारत हाजी शौकीन शाह ने तथा संचालन हाफिज एहतेशाम कादरी ने किया। कारी मोहम्मद असलम राजा ने देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ कराई। रईस अहमद, मुकीम अहमद, मुस्तकीम अहमद, अनीस अहमद, साजिद अली रजा आदि मौजूद रहे। जलसे में मुफ्ती जीशान आलम रामपुरी ने हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश और उनके जीवन पर रोशनी डाली। संवाद
विज्ञापन

स्योहारा। बुधवार को नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। मस्जिद गोसिया से शुरू हुआ जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला। कई जगह लोगों ने फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया। जुलूस के समापन स्थल पर कुल शरीफ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान, ब्लॉक प्रमुख उज्ज्वल चौहान, मुकेश रस्तोगी, इमरान अख्तर, अमित चौहान, पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अख्तर जलील, पूर्व विधायक नईमुल हसन और चौधरी मुजीबुल हसन आदि ने जुलूस का स्वागत किया। कार्यक्रम में सदर डॉ. फारूक कादरी, इरफान कादरी, इमाम हाफिज फिरासत, कासिब सिद्दीकी, गयास कादरी, जुबैर कादरी, डॉ. सुहैल कादरी, खलील सिद्दीकी, तोफिक अहमद, सलीम मलिक, परवेज अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

किरतपुर। मोहल्ला हलवाइयान स्थित मदरसा अहले सुन्नत तालीमुल मुस्लिमीन के सौजन्य से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए मोहल्ला किला स्थित दरगाह हजरत मोइनुद्दीन पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में बच्चे और युवा इस्लामी पोशाक में धार्मिक झंडे लेकर शामिल हुए। युवा समाजसेवी एड.अशरफ जमील, सलीम राशिद ने स्वागत किया। कार्यक्रम में कारी गुलाब नबी मुरादाबादी, मुफ्ती आसिफ मिस्बाही बनारस, मौलाना हमदम फैजी बरेली आदि धर्मगुरु मौजूद रहे। कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद वसीम अत्तारी, मुफ्ती चांद रजा, वकार कादरी, दिलशाद रिजवी, हाफिज आबिद, यासीन रजा, मुस्लिम रजा और मासूम साबरी आदि का सहयोग रहा। संवाद
--
महफिल-ए- मिलाद में शायरों ने पेश किए कलाम
धामपुर। बड़ी मंडी स्थित हजरत सय्यद नमक शाह बाबा की मजार पर महफिल ए मिलाद का आयोजन किया गया। मंगलवार की रात आयोजित कार्यक्रम में शायरों ने कलाम पेश किए। महफिल का आगाज दरगाह के सज्जादा नशीन मोहम्मद आबिद सकलैनी ने कुरआन की तिलावत से किया। हबीब हसन सकलैनी, मोहम्मद नासिर अकरमी, जाकिर सलमानी, नईम जज्बी, हाशिम कुरैशी, मोहम्मद आरिफ, जाहिद सलमानी, नफीस अहमद, सोनू सलमानी, अहमद रजा, उमैर अली, राशिद सकलैनी, एजाज धामपुरी आदि रहे। संवाद
--
जुलूस का फूल बरसाकर किया गया स्वागत
अफजलगढ़/कादराबाद। क्षेत्र में बारावफात धूमधाम से मनाई गई। गांव दुलीचंदपुर व हिदायतपुर में निर्धारित मार्गों से जुलूस निकाला गया। गांव टांडा की मुख्य मस्जिद में हुजूर की सीरत पर रोशनी डाली गई। वहीं, मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे व खुशहाली के लिए दुआ की गई। जुलूस को जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इस मौके पर जुलूस में सदर नूर मोहम्मद, हाजी इदरीश हुसैन, हाजी साकिर हुसैन, मोहम्मद फरियाद, साजिद हुसैन, फईम अहमद, खलील अहमद, शमशाद हुसैन, नौशाद अहमद व नसीम अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद

--

हाथ में तिरंगा और इस्लामिक झंडा लेकर निकाला गया जुलूस
हीमपुर दीपा। बुधवार को क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी बड़े जोशो-खरोश से मनाया गया। गांगू नंगला, छोइया नंगली, पुट्ठा और मसीत में जुलूस ए मोहम्मदी निकाले गए। बुजुर्गों, नौजवानों और बच्चों ने हाथों में तिरंगा और इस्लामिक झंडा लेकर जुलूस में शिरकत की। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाइचारे, शांति एवं सौहार्द का संदेश दिया। गांगू नंगला के पेश इमाम कारी गुलाम यासीन तथा पुट्ठा के पेश इमाम कारी रिफाकात हुसैन रिजवी ने लोगों से पैगंबर हजरत मोहम्मद के बताए रास्ते पर चलने का जोरदार आह्वान किया। जुलूस के बाद मौलाना तंजीफ मंजरी, कारी जाकिर हुसैन, कारी गुलाम यासीन, कारी मोहम्मद हसनैन रजा, कारी मजहर हुसैन, नफीस अहमद, फहमीद, मुस्तकीम उर्फ पप्पू, नदीम प्रधान आदि शामिल हुए। लोगों ने बारगाह-ए-खुदावंदी में दोनों हाथ उठाकर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की। संवाद

नजीबाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज करते उलमा और जनप्रतिनिधि। संवाद

नजीबाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज करते उलमा और जनप्रतिनिधि। संवाद

नजीबाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज करते उलमा और जनप्रतिनिधि। संवाद

नजीबाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज करते उलमा और जनप्रतिनिधि। संवाद

नजीबाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज करते उलमा और जनप्रतिनिधि। संवाद

नजीबाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज करते उलमा और जनप्रतिनिधि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed