फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Baraat ki reversal, 25 wounded, 7 critically

बारात की बस पलटी, 25 घायल, 7 गंभीर

Mon, 27 Mar 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 27 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
नींदडू़ में मंझेड़ा शकरू से दिल्ली वापस जा रही बारात की बस पलट जाने से 25 लोग घायल हो गए। इनमें सात की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बिजनौर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली के मोहल्ला मुस्तफाबाद की गली संख्या-9 से जाहिद अहमद सिद्दीकी के पुत्र साजिद अहमद की बारात थाना कोतवाली धामपुर के गांव मंझेड़ा शकरू में वकील अहमद के यहां आई थी। वकील के यहां दो बेटियों की शादी थी। दूसरी बारात काशीपुर से आई थी। देर सायं काशीपुर की बारात तो सकुशल लौट गई, लेकिन दिल्ली जा रही बारात की बस नींदडू़ के आगे शेखपुरा गांव के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पर चालक साजिद व कासिम हैं। बस में बैठे बारातियों के अनुसार चालक बस को सौ से अधिक स्पीड से चला रहा था। बारातियों के मना करने के बावजूद चालक ने बस को धीमा नहीं किया। रात करीब साढ़े आठ बजे बस जैसे ही शेखपुरा के सामने के मोड़ पर पहुंची, तो अनियंत्रित होकर पलट गई। बारातियों ने हादसे के लिए चालक को दोषी बताया है।
विज्ञापन

हादसे में बस में सवार लोगों में मोहम्मद आरिफ, चांद, मोहम्मद याकूब, याकूब अली, शादाब, नाजिम, वसीम अहमद, खुर्शीद अहमद, मोहम्मद शाहिद, अहमद अली, यूसुफ, नासिर हुसैन, फराहीम, फहीम, इरशाद, साकिब अली, मोहम्मद साजिद समेत 25 व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलते ही नींदडू़, शेखपुरा, सरकथल माधो आदि गांवों के लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को बस से निकाला। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को धामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इनमें साजिद अली, मोहम्मद याकूब, याकूब अली, इरशाद अहमद, खुर्शीद अहमद, फहीम अहमद तथा साकिब अली को गंभीर हालत के चलते बिजनौर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed