{"_id":"62d999d7df48ba3ff37ce02a","slug":"banks-must-have-gps-in-their-cash-vans-bijnor-news-mrt5979693186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की कैशवैन में जीपीएस होना बेहद जरुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की कैशवैन में जीपीएस होना बेहद जरुरी
विज्ञापन
बैंकों की कैशवैन में जीपीएस होना जरूरी
बिजनौर। बैंकों का कैश लेकर जानी वाली वैन में जीपीएस लगा होना बेहद जरूरी है, जिससे वैन की लोकेशन पर नजर रखी जा सके। यह निर्देश एसपी ने बैंक प्रबंधकों की बैठक में दिए।
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसपी दिनेश सिंह और एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बैंक प्रबंधकों की बैठक ली, जिसमें बैंक की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। एसपी ने कहा कि बैंकों को आरबीआई के मानकों के अनुसार सुरक्षा पर जोर देना होगा। कैश वैन में सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस लगा होना चाहिए, जिससे यह मालूम पड़ जाए कि जिस मार्ग पर भेजा गया, उसी पर है या रास्ता बदल लिया। कहा कि वैन के टायर भी ट्यूब लेस होने चाहिए। वहीं सुरक्षा गार्ड आदि के संबंध में जरूरी निर्देश दिए।