फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   bank news

Bijnor News: मनमाना ब्याज वसूलने और जमीन बेचने का मामला पहुंचा भारतीय रिजर्व बैंक

Mon, 07 Jul 2025 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
bank news
बिजनौर। बिजनौर की धारा फाइनेंस कंपनी की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल पीड़ित किसान ने भारतीय रिजर्व बैंक की अाधिकारिक साइट पर शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की गई। दरअसल नौ लाख के कर्ज के बदले 30 लाख वसूलने के बाद भी किसान की जमीन बेचने के आरोप में फाइनेंस कंपनी घिरी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को गोपालपुर के रहने वाले किसान हरवीर सिंह ने शिकायत के साथ साथ कर्ज पर मनमाना ब्याज वसूलने समेत अन्य साक्ष्य भी दिए हैं। किसान का आरोप है कि उसने धारा फाइनेंस कंपनी से साल 2014 में करीब नौ लाख रुपये का कर्ज लिया था।
विज्ञापन

कर्ज लेते हुए करीब आठ बीघा जमीन का बैनामा फाइनेंस कंपनी के एमडी गजेंद्र चौधरी के नाम किया। आरोप है कि साल 2019 तक करीब तीस लाख रुपये अदा कर दिया। इसके बाद भी उसके कर्ज के खाते को बंद नहीं किया गया। तीन फीसदी मासिक ब्याज दर पर कर्ज दिया था। हर तीन महीने में ब्याज की रकम को मूल में जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तीस लाख रुपये देने के बाद भी उस पर करीब एक करोड़ 24 लाख रुपये का बकाया निकाला गया। इतना ही नहीं उसकी जमीन का बैनामा अब एमडी ने किसी को कर दिया है।

आरोप है कि बैनामे और दाखिल खारिज का खर्च भी उसके कर्ज के खाते में जोड़ दिया गया था। मामले में किसान ने धोखाधड़ी की शिकायत एसपी से भी की थी, जिसमें जांच चल रही है। इसके साथ ही किसान ने भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed