फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ban on the passing of vehicles through Kotawali river of Bijnor

कोटावाली नदी से वाहनों के गुजरने पर लगी रोक

Sun, 18 Jul 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ban on the passing of vehicles through Kotawali river of Bijnor
भागूवाला/नजीबाबाद (बिजनौर)। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ गया। रविवार को नदी के रपटे पर तीन फीट पानी चला। पानी के तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने रपटे से वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दी। दोपहर बाद पानी का बहाव कम होने वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई।
विज्ञापन

भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी मेें रविवार को जलस्तर बढ़ने से मार्ग पर यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे एसडीएम परमानंद झा ने कोटावाली नदी रपटा क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसडीएम ने नदी के रपटे पर पानी के तेज बहाव को देखते हुए रपटे से भारी वाहनों को क्रेन लगाकर रुकवा दिया। एसडीएम ने भागूवाला चौकी पुलिस को नदी में पानी के तेज बहाव के दौरान किसी भी वाहन को रपटे से गुजरने की अनुमति नहीं देने को कहा। घंटों तक नदी का बहाव कम न होने पर मार्ग पर भारी वाहनों की कतार लग गई। रोडवेज बसों में भी यात्रियों ने अपने गंतव्य जाने को घंटों इंतजार किया। पुलिस प्रशासन ने पानी का बहाव कम होने और रपटे से मलबा हटवाने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। जबकि दोपहिया वाहनों की आवाजाही कोटावाली नदी पर बने पुल से होती रही।
विज्ञापन

कोटावाली पुल में तकनीकी खराबी के चलते रपटे से गुजरते हैं भारी वाहन
नजीबाबाद। नेशनल हाईवे के कोटावाली नदी पुल के पिलर में तीन साल पूर्व तकनीकी खराबी आने के बाद से पुल से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। एनएचएआई ने भारी वाहनों के आवागमन के लिए पुल के बराबर में रपटा निर्माण कराया था। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग के भारी वाहन कोटावाली नदी के रपटे से आवागमन करते हैं। पहाड़ों पर होने वाली वर्षा से कभी भी रपटा क्षेत्र में नदी का जल स्तर एक से तीन फीट बढ़ जाता है। इस दौरान भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालन का जलस्तर बढ़ा, फसलों को नुकसान
नजीबाबाद। क्षेत्र की मालन नदी में रविवार की दोपहर बाद अचानक जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। खैरूल्लापुर, अलीपुरा सहित मालन नदी के आसपास काश्तकार खेती करते हैं। जलस्तर बढ़ने से मिट्टी के कटान के साथ सब्जी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed