{"_id":"6199342b063bdf5da05475c1","slug":"ban-on-exhibition-running-without-permission-dhampur-news-mrt565658860","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बगैर अनुमति के चल रही नुमाइश पर रोक लगा दी, आदेशों का उल्लंघन करने पर दी कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बगैर अनुमति के चल रही नुमाइश पर रोक लगा दी, आदेशों का उल्लंघन करने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगैर अनुमति के चल रही नुमाइश पर रोक
धामपुर। केएम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बिना अनुमति के 15 दिन से चली आ रही नुमाइश को पुलिस ने बंद करा दिया तथा कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस, प्रशासन की चेतावनी से आयोजकों में हड़कंप मचा है। आयोजक मेला छोड़कर फरार हो गए। उधर जिन दुकानदारों ने मेला आयोजकों को मेले दुुकान लगवाने को अग्रिम भुगतान दिया था। वे मेला आयोजकों को तलाशते रहे।
गौरतलब है कि केएम इंटर कॉलेज के मैदान पर पालिका की ओर से 28 अक्तूबर से लेकर तीन नवंबर तक दीपोत्सव के उपलक्ष्य में मेले का आयोजन किया गया था। इसके बाद मेला विधिक रूप से खत्म हो गया था। पर मेले के ठेकेदार ने बगैर अनुमति के मेले को नुमाइश में बदल दिया। समय अवधि तीन नवंबर को समाप्त होने के बाद 15 दिन तक नुमाइश का बिना अनुमति आयोजन किया गया। आरोप है कि आयोजकों ने मेले में दुकान लगाने वाले व्यापारियों से अब तक लाखों रुपये की वसूली कर ली।
आरोप है कि एक एक दुकानदार से मेला आयोजक 500 -500 रुपये तक की वसूली कर रहे थे। यह मामला समाचार पत्रों में शुक्रवार के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित हुआ था। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेकर शुक्रवार को नुमाइश पर रोक लगा दी। पुलिस अधिकारियों का बगैर अनुमति के चल रही नुमाइश पर पुलिस ने रोक लगा दी है। आदेशों का उल्लंघन करने का प्रयास किया तो रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई होगी।