{"_id":"6121436d8ebc3e79c52b6f20","slug":"baljeet-and-bina-won-the-race-of-the-elderly-bijnor-news-mrt5528006182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलजीत और बीना ने जीती बुजुर्गों की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलजीत और बीना ने जीती बुजुर्गों की दौड़
विज्ञापन
बलजीत और बीना ने जीती बुजुर्गों की दौड़
- अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों ने लगाई दौड़
- जिले में पहली बार मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद बिजनौर में पहली बार जिले के प्रसिद्ध धावक देशराज सिंह की ओर से अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस का आयोजन किया गया। भारी वर्षा के बावजूद कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बुजुर्ग सुबह से ही स्टेडियम में आने शुरू हो गए थे। इस दौरान हुई दौड़ में पुरुष वर्ग से बलजीत सिंह तो महिला वर्ग में बीना शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शनिवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस का आयोजन किया गया। सबसे पहले 800 मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सीओ एके सिंह एवं प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौड़ में सेवानिवृत्त शिक्षक बलजीत सिंह प्रथम, धर्मवीर सिंह द्वितीय तथा गजेंद्र सिंह देओल तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में बीना शर्मा प्रथम स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
इसके बाद काव्य पाठ किया गया, जिसमें कृष्ण कुमार पाठक, रमेश चंद्र माहेश्वरी एवं नीरज सोती ने अपनी कविताएं सुनाईं। योग गुरु चंद्रपाल सिंह ने विभिन्न प्रकार के योगासन कराकर प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रहने के तरीके बताए। मुख्य अतिथि एके सिंह ने कहा कि हमने जिन युवाओं को अपनी संतान के रूप में देखभाल कर पाला है। अब उनका दायित्व है कि वे ही हमारे लिए वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाएं। उन्होंने घोषणा की कि वे जनपद बिजनौर में एक प्रशिक्षण केंद्र शीघ्र स्थापित करेंगे, जिसमें कम से कम 100 युवाओं को पुलिसकर्मी एवं सैनिक भर्ती के लिए तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तम कुमार सैनी, रामेंद्र सिंह, नीरज सोती, रमेश चंद्र माहेश्वरी, अर्जुन अग्रवाल, योगगुरु चंद्रपाल सिंह, कृष्ण कुमार पाठक, नरेंद्र कुमार राणा, अनिल कुमार मेहरोत्रा, हरिओम शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, दीपक भटनागर, आईएस भटनागर, चरण सिंह, राकेश कुमार शर्मा, आभा पाठक, डा. पंकज भारद्वाज आदि मौजूद रहे।